• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का डिस्प्ले डिजाइन होगा बिल्कुल नया! Android को जोरदार टक्कर देने की तैयारी

Apple के iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का डिस्प्ले डिजाइन होगा बिल्कुल नया! Android को जोरदार टक्कर देने की तैयारी

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के डिस्प्ले में कंपनी बड़ा फेरबदल करेगी।

Apple के iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का डिस्प्ले डिजाइन होगा बिल्कुल नया! Android को जोरदार टक्कर देने की तैयारी

Photo Credit: Macrumors

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के डिस्प्ले डिजाइन में कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है।

ख़ास बातें
  • सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल्स में अंडर डिस्प्ले Face ID फीचर होगा।
  • फोन की स्क्रीन का ले-आउट भी बदला जा सकता है।
  • एक सिंगल पंचहोल कैमरा कंपनी फ्रंट में इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन
Apple की iPhone 17 सीरीज अभी भले ही लॉन्च न हुई हो लेकिन iPhone 18 सीरीज के बारे में एक बड़ा अपडेट अभी से आ गया है। iPhone 18 सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल्स में कंपनी फोन के फ्रंट लुक में बहुत बड़ा बदलाव कर सकती है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है जो कहती है कि iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के डिस्प्ले में कंपनी बड़ा फेरबदल करेगी। आइए जानते हैं कैसा होगा यह बदलाव। 

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max को लेकर अभी से एक बड़ा खुलासा किया गया है। The Information की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपनी इस सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल्स में अंडर डिस्प्ले Face ID फीचर दे सकती है जो कि पहली बार होगा। फोन की स्क्रीन का ले-आउट भी बदला जाने वाला है। यह पिल-शेप कटआउट को पूरी तरह से हटा देगा और इसकी जगह पर केवल एक सिंगल पंचहोल कैमरा कंपनी यहां इस्तेमाल करेगी। 

एक और रोचक बात इस डिजाइन के बारे में कही जा रही है। वो यह कि फ्रंट फेसिंग कैमरा एक छोटे पंच होल में फिट किया जाएगा और यह स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने में रहेगा। जबकि Face ID कम्पोनेंट्स डिस्प्ले के भीतर रहेंगे। Dynamic Island सेटअप यहां पूरी तरह से गायब हो जाएगा। हालांकि अभी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि एपल इसे बिल्कुल ही हटा देगी या फिर इसकी जगह नया ले-आउट इस्तेमाल करेगी। 

iPhone X में मिलने वाली नॉच से लेकर iPhone 14 Pro में मिलने वाले पिल-शेप कटआउट तक कंपनी ने हमेशा कोशिश की है कि स्क्रीन के इस्तेमाल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए। लेकिन अब कंपनी एक सिंगल पंचहोल कटआउट की तरफ बढ़ती दिख रही है जो कि Android की दुनिया में ज्यादा इस्तेमाल होता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple अपनी iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च को आगे बढ़ा सकती है, जिसमें प्रो मॉडल 2026 में नए अंडर-डिस्प्ले Face ID डिज़ाइन के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी इस सीरीज के साथ iPhone 18 Air और फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 18 Pro Max, iPhone 18 Pro Series
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »