iPhone 17 vs Google Pixel 10 vs Vivo X200: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

भारतीय बाजार में उपलब्ध होने के बाद iPhone 17 की टक्कर Google Pixel 10 और Vivo X200 से होगी। i

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2025 11:00 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 10 को गूगल टेंसर जी5 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Vivo X200 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर आता है।

iPhone 17 vs Google Pixel 10 vs Vivo X200 में 256GB स्टोरेज है।

Photo Credit: Apple/Google/Vivo

Apple ने हाल ही में iPhone 17 को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में उपलब्ध होने के बाद iPhone 17 की टक्कर Google Pixel 10 और Vivo X200 से होगी। iPhone 17 में A19 चिपसेट दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 गूगल टेंसर जी5 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Vivo X200 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर शामिल है। आइए iPhone 17, Google Pixel 10 और Vivo X200 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 vs Google Pixel 10 vs Vivo X200: Price & Storage

Advertisement

iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। वहीं Vivo X200 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये है।

iPhone 17 vs Google Pixel 10 vs Vivo X200: Display

iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले से लैस है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

Advertisement

iPhone 17 vs Google Pixel 10 vs Vivo X200: Processor

iPhone 17 में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 को गूगल टेंसर जी5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं Vivo X200 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर आता है।

iPhone 17 vs Google Pixel 10 vs Vivo X200: Operating System

Advertisement

iPhone 17 आपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है। वहीं Google Pixel 10 एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Vivo X200 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

iPhone 17 vs Google Pixel 10 vs Vivo X200: Camera

iPhone 17 के रियर में ƒ/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Google Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Vivo X200 के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और f/2.57 अपर्चर, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Advertisement

iPhone 17 vs Google Pixel 10 vs Vivo X200: Connectivity

iPhone 17 में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Google Pixel 10 में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, 5जी और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट दिया गया है। वहीं Vivo X200 में 5जी, 4जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट शामिल है।

iPhone 17 vs Google Pixel 10 vs Vivo X200: Dimensions

Advertisement

iPhone 17 की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है। वहीं Google Pixel 10 की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है। जबकि Vivo X200 की लंबाई 160.27 मिमी, चौड़ाई 74.81 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 202 ग्राम है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium design
  • Bright display
  • AI smart features on board
  • Decent primary camera
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Limited to a single 256GB storage only
  • Tensor G5 is underwhelming
  • Battery life could have been better
  • Not massive upgrades compared to Pixel 9
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4970 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x242 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.