इंतजार खत्म! लीक हुई iPhone 17 लाइनअप की लॉन्च डेट, इस बार Air नाम का मॉडल भी आएगा

iPhone 17 के साथ-साथ इस इवेंट में कई दूसरे प्रोडक्ट्स के आने की भी उम्मीद है। AirPods Pro (3rd Gen) और नई Apple Watch सीरीज भी अनाउंस की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अगस्त 2025 13:07 IST
ख़ास बातें
  • 9 सितंबर को हो सकता है Apple का अगला बड़ा लॉन्च इव
  • इस बार iPhone 17 Air नाम से आ सकता है नया और सबसे पतला iPhone
  • Apple Watch और AirPods Pro 3 भी इसी इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं

iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के साथ एक नया iPhone 17 Air मॉडल आ सकता है

Apple इस साल भी अपने ट्रेडिशनल सितंबर लॉन्च विंडो पर कायम रहने वाला है। ऐसा हम नहीं, एक लीक में दावा किया गया है। जर्मनी के कुछ मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स से मिली इंटरनल जानकारी के हवाले से यह लीक बताता है कि iPhone 17 लाइनअप का लॉन्च इवेंट इस साल 9 सितंबर को हो सकता है। अगर यह लीक सही निकलता है तो अब अगली बड़ी Apple अनाउंसमेंट सिर्फ महीना भर दूर है। इस बार न सिर्फ नए आईफोन मॉडल्स आने वाले हैं, बल्कि पूरी लाइनअप में बदलाव की भी चर्चा है, जिसमें एक बिल्कुल नया और पतला वेरिएंट iPhone 17 Air शामिल हो सकता है।

iPhone-Ticker नाम की जर्मन वेबसाइट ने यह डिटेल रिपोर्ट की है, जिसमें बताया गया है कि Apple इस बार भी अपना पुराना पैटर्न फॉलो करेगा, जिसमें इवेंट के अगले शुक्रवार (12 सितंबर) से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे, और फिर 19 सितंबर से स्टोर्स और ऑथराइज्ड पार्टनर्स के जरिए डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। पहले फेज में अमेरिका, यूरोप, जापान और चीन जैसे मार्केट्स में बिक्री शुरू होगी। यही पैटर्न पिछले कई सालों से Apple फॉलो करता आया है। यह जानकारी ब्लूमबर्ज में मार्क गुरमन के न्यूजलेटर से मेल खाती है।

Advertisement

लीक में यह भी कहा गया है कि इस बार Apple अपनी लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। अब तक मिलने वाले Plus वेरिएंट को बंद करके, कंपनी iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के साथ एक नया iPhone 17 Air मॉडल ला सकती है, जो सबसे पतला iPhone हो सकता है। यह डिवाइस खासतौर पर स्लिम और लाइटवेट डिजाइन के साथ आ सकता है।

डिजाइन को लेकर फिलहाल सिर्फ हिंट मिले हैं, जिनमें रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि इस बार iPhones का बैक पैनल थोड़ा री-डिजाइन किया गया है और कैमरा यूनिट की पोजीशन भी बदली गई है। इसके कई रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं, जिनमें इसी डिजाइन को देखा गया है। हालांकि, Apple ने अब तक किसी भी स्पेसिफिकेशन या फीचर को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन शुरुआती लीक से डिस्प्ले और कैमरा में कुछ नोटिसेबल अपग्रेड्स की संभावना जताई जा रही है।

iPhone 17 के साथ-साथ इस इवेंट में कई दूसरे प्रोडक्ट्स के आने की भी उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, AirPods Pro (3rd Gen) और नई Apple Watch सीरीज भी अनाउंस की जा सकती है। हालांकि, नए HomePod की उम्मीदें फिलहाल इस इवेंट से बाहर रखी जा रही हैं। इसे लेकर अपडेट अगले साल तक टल सकता है।

Advertisement

क्या iPhone 17 की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है?

नहीं, Apple ने ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन जर्मन मोबाइल प्रोवाइडर्स के हवाले से 9 सितंबर की डेट सामने आई है।

क्या इस बार iPhone लाइनअप में बदलाव होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार Plus मॉडल हटाकर iPhone 17 Air नाम का एक नया पतला मॉडल ला सकता है।

iPhone 17 सीरीज में कौन-कौन से मॉडल्स हो सकते हैं?

iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone 17 Air।

Advertisement

क्या Apple 17 सीरीज के साथ और भी प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा?

हां, रिपोर्ट्स में AirPods Pro (3rd Gen) और नई Apple Watch लाइनअप की भी बात कही गई है।

iPhone 17 की बिक्री कब शुरू होगी?

लीक के मुताबिक, 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर और 19 सितंबर से डिलीवरी शुरू हो सकती है।

क्या डिजाइन में बदलाव होगा?

हां, कैमरा यूनिट की पोजिशन और बैक पैनल डिजाइन को लेकर नोटिसेबल चेंजिस के संकेत मिले हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.