Amazon की Great Indian Festival सेल में iPhone 15 को 45,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका

इस स्मार्टफोन के 128 GB की स्टोरेज वाले बेस मॉडल में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 2,000 निट्स तकतक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 सितंबर 2025 15:04 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 79,000 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया था
  • एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन का मौजूदा प्राइस 59,990 रुपये का है
  • इस सेल में स्मार्टफोन औरअप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरीज में डिस्काउंट होगा

इस सेल में SBI के कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की Great Indian Festival Sale की 23 सितंबर से शुरुआत होगी। इसमें एमेजॉन के प्राइम मेंबर्स को जल्द एक्सेस मिलेगा। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट औरअप्लायंसेज जैसी बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जाएगा। अगर आप स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह सेल आपके लिए एक अच्छा मौका होगी। इसमें प्रोडक्ट्स के प्राइस में कटौती सहित बैंक ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI से अतिरिक्त बचत भी की जा सकेगी। 

एमेजॉन की सेल में Apple के iPhone 15 को 45,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस स्मार्टफोन को दो वर्ष पहले 79,000 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया था। एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन का मौजूदा प्राइस 59,990 रुपये का है। कंपनी की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iPhone 15 के प्राइस में कमी की जाएगी। इससे इस स्मार्टफोन को मार्केट प्राइस से काफी कम में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा कस्टमर्स को इस सेल में बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिल सकता है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 

इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर एमेजॉन की सेल में iPhone 15 को 43,749 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही कस्टमर्स को एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। इससे इस स्मार्टफोन का प्राइस इससे भी कम हो सकता है। हालांकि, एक्सचेंज पर मिलने वाला डिस्काउंट पुराने स्मार्टफोन के मॉडल, स्थिति और कस्टमर्स की लोकेशन पर ऑफर की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। इस सेल में कस्टमर्स को नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प मिलेगा। 

iPhone 15 के स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्टफोन के 128 GB की स्टोरेज वाले बेस मॉडल में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 2,000 निट्स तकतक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें A16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। iPhone 15 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा और 48 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.