iPhone 14 Pro की रैम का खुलासा! Samsung Galaxy S22 सीरीज से होगी टक्‍कर

हालांकि Apple ने अभी तक अपनी आने वाली आईफोन सीरीज के स्‍पेसिफ‍िकेशंस समेत किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 18 फरवरी 2022 15:14 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14प्रो स्‍मार्टफोन को 8GB तक रैम से लैस किया जा सकता है
  • प्रो मॉडल, कंपनी का हाई-एंड स्‍मार्टफोन है
  • Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफोन्स से इसका मुकाबला होगा

एक कोरियाई ब्‍लॉग के यूजर 'yeux1122' की पोस्ट में यह दावा किया गया है।

Photo Credit: Apple

ऐपल (Apple) के अपकमिंग आईफोन (iPhone) में रैम को लेकर बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 13प्रो के संभावित सक्‍सेसर iPhone 14प्रो स्‍मार्टफोन को 8GB तक रैम से लैस किया जा सकता है। प्रो मॉडल, कंपनी का हाई-एंड स्‍मार्टफोन है और इसमें उतनी ही रैम मिलने की संभावना है, जितनी हाल में लॉन्च किए गए सैमसंग Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफोन्स में है। वर्तमान में iPhone 12 Pro और iPhone 13 Pro में 6GB RAM दी गई है। हालांकि Apple ने अभी तक अपनी आने वाली आईफोन सीरीज के स्‍पेसिफ‍िकेशंस समेत किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। 

एक कोरियाई ब्‍लॉग के यूजर 'yeux1122' की पोस्ट के अनुसार, ऐपल के जिस iPhone 14 प्रो मॉडल की अफवाह है, वह 8GB रैम के साथ आएगा। यह रैम ऑप्‍शन iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max समेत iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max से ज्‍यादा है। 
Advertisement

ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, कोविड महामारी के कारण कॉम्‍पोनेंट्स का सप्‍लाई चेन मैनेजमेंट काफी मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि ऐपल iPhone 14 Pro के प्रोडक्‍शन में तेजी ला रही है। ब्‍लूमबर्ग की दिसंबर की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने कॉम्‍पोनेंट सप्‍लायर्स को iPhone 13 लाइनअप की मांग के बारे में भी बताया था। कंपनी ने iPhone 13 के प्रोडक्‍शन लक्ष्य में 10 मिलियन यूनिट की कटौती की थी।

वैसे, कंपनी पहले से ही अपने 11 इंच iPad Pro (2021) मॉडल में 16 GB रैम ऑप्‍शन दे रही है। इस आईपैड को अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था। अब iPhone 14 Pro के लिए कहा जा रहा है कि इसे 8 GB रैम के साथ सैमसंग गैलेक्सी Galaxy S22 और S22+ के बराबर लाएगा। ये स्मार्टफोन 9 फरवरी को लॉन्च किए जा चुके हैं। इंडिया में भी इनकी लॉन्चिंग गुरुवार को हो गई है। Galaxy S22 और S22+ स्‍मार्टफोन्‍स को 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्‍शंस के साथ 8GB रैम से लैस किया गया है, जबकि सैमसंग Galaxy S22 Ultra में 12 जीबी रैम ऑफर की गई है।
Advertisement

जहां तक बात है iPhone 14 Pro की, तो इसके 8GB रैम से लैस होने का दावा अभी पुख्‍ता नहीं है। ऐपल की ओर से अपकमिंग आईफोन सीरीज के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, crisp 120Hz display
  • Excellent construction quality
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Bulky and heavy
  • Display notch in 2021
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3095 एमएएच

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2523 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.