iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की भारत में यह होगी कीमत

Apple ने सिर्फ यही बताया है कि iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की सेल 27 अगस्त से शुरू होगी। फोन किन लॉन्च ऑफर्स के साथ आएंगे या प्री-ऑर्डर बुकिंग कब शुरू होगी? इन सवालों का जवाब नहीं मिला है।

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की भारत में यह होगी कीमत

iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max हैं तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max आईओएस 13 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं
  • 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे हैं आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो में
  • आईफोन 11 को भी किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
दुनिया की नामी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने क्यूपर्टिनो में आयोजित एक इवेंट में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप आईफोन मॉडल iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max से पर्दा उठाया था। लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कंपनी ने जानकारी दी कि भारतीय मार्केट में आईफोन 11 प्रो की कीमत 99,900 रुपये से शुरू होगी और आईफोन 11 प्रो मैक्स का शुरुआती दाम 1,09,900 रुपये होगा। अब ऐप्पल इंडिया की वेबसाइट इन दोनों ही आईफोन मॉडल के हर वेरिएंट के दाम का खुलासा कर दिया गया है। बता दें कि आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स के साथ कंपनी ने इवेंट में किफायती आईफोन 11 से भी पर्दा उठाया था। तीनों ही आईफोन की बिक्री भारत में 27 सितंबर से शुरू होगी।
 

iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max price in India, sale date

आईफोन 11 प्रो की कीमत भारत में 99,900 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,13,900 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,31,900 रुपये है।  

आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 64 जीबी वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। फोन के 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 1,23,900 रुपये और 1,41,900 रुपये में बेचे जाएंगे।


फिलहाल, ऐप्पल ने सिर्फ यही बताया है कि आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स की सेल 27 अगस्त से शुरू होगी। फोन किन लॉन्च ऑफर्स के साथ आएंगे या प्री-ऑर्डर बुकिंग कब शुरू होगी? इन सवालों का जवाब नहीं मिला है। बता दें कि ये फोन आप मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड रंग में खरीद पाएंगे।
 

iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max specifications

कंपनी का कहना है कि आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स सबसे पावरफुल व एडवांस्ड स्मार्टफोन हैं। इन्हें प्रो यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। फोन कंपनी के नए प्रो डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max ऐप्पल के नए आईओएस 13 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। इनमें क्रमशः 5.8 इंच और 6.5 इंच के सुपर रेटिना एक्सडीआर ओलेड डिस्प्ले हैं। स्क्रीन हैपटिक टच को सपोर्ट करते हैं। फोन में टैक्सचर्ड मैट ग्लास है और स्टेनलेस स्टील डिज़ाइन है। इन हैंडसेट को IP68 की रेटिंग मिली है। दोनों ही फोन में ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें थर्ड जेनरेशन न्यूरल इंजन है। ऐप्पल का कहना है कि न्यूरल इंजन से रियल टाइम फोटो और वीडियो एनलिसिस को मदद मिलेगी।

आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स में पिछले हिस्से पर तीन-तीन रियर कैमरे हैं। ऐप्पल ने इसे प्रो कैमरा सिस्टम का नाम दिया है। दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स हैं। ये एफ/ 1.8 वाइड एंगल, एफ/ 2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल और एफ/ 2.4 टेलीफोटो लेंस हैं। वाइड-एंगल और टेलीफोटो कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में इनहांस्ड नाइट मोड, अपडेटेड पोर्ट्रेट मोड, स्मार्ट एचडीआर जैसे फीचर हैं। इन हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे भी हैं।

फेस आईडी को भी नए आईफोन मॉडल में अपग्रेड किया गया है। अब यह 30 प्रतिशत ज्यादा तेजी से काम करेगा। बैटरी लाइफ को लेकर Apple का दावा है कि आईफोन 11 प्रो की बैटरी आईफोन Xएस की तुलना में 4 घंटे ज्यादा चलेगी और आईफोन प्रो मैक्स “सबसे ज्यादा बैटरी लाइफ वाला आईफोन” है। इसकी बैटरी आईफोन Xएक्स मैक्स की तुलना में 5 घंटे ज्यादा चलेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Insanely good battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • कमियां
  • Expensive
  • 64GB isn’t enough storage for a Pro device
  • No PiP or other features that utilise the big screen
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए13 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3969 एमएएच
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन1242x2688 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »