इंटेक्स एक्वा ऐस II 4जी स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम, कीमत 8,999 रुपये

इंटेक्स एक्वा ऐस II 4जी स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम, कीमत 8,999 रुपये
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा ऐस II को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट करने के कुछ ही देर बाद लॉन्च कर दिया। इंटेक्स एक्वा ऐस II एक बजट स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 8,999 रुपये है। पिछले इंटेक्स एक्वा ऐस से यह 4,000 रुपये सस्ता है। इंटेक्स एक्वा ऐस को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था।

इंटेक्स एक्वा ऐस II डुअल सिम सपोर्ट के साथ 55.1 एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।

इंटेक्स के इस नए स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735वी/डब्ल्यू प्रोसेसर और 3जीबी डीडीआर3 रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरज 16 जीबी है जिसमें से यूजर के काम क 12 जीबी ही है। हालांकि फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में 4पी लेंस, एफ/2.0 अपर्चर और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा जबकि एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। फोन एमएचएल सपोर्ट के साथ आता है जिससे यूजर अपने टीवी में एमएचएल केबल कनेक्ट करके इसके स्क्रीन को मिरर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन का डाइमेंशन 145.3x72x8.65 मिलीमीटर और वजन 149 ग्राम है। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है।

चौंकाने वाली बात है कि इंटेक्स एक्वा ऐस को भी कंपनी ने इसी स्क्रीन साइज़, स्क्रीन रिजॉल्यूशन, प्रोसेसर, रैम, इनबिल्ट स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर के साथ लॉन्च किया था। हालांकि, पुराने इंटेक्स एक्वा ऐस में 2300 एमएएच बैटरी और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Intex Aqua Ace II, Intex Aqua Ace
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »