• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स एक्वा ऐस में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 12,999 रुपये में लॉन्च

इंटेक्स एक्वा ऐस में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 12,999 रुपये में लॉन्च

इंटेक्स एक्वा ऐस में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 12,999 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपना नया एक्वा ऐस स्मार्टफोन 12,999 रुपये में लॉन्च किया है। देश की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हैंडसेट के साथ कंज्यूमर को 1 साल के लिए स्क्रीन टूटने पर वारंटी और एक बैग पैक के साथ सेंसर से लैस फ्लिप कवर मुफ्त दे रही है।

नया इंटेक्स एक्वा ऐस हैंडसेट ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 4जी कनेक्टिविटी से लैस एक्वा ऐस स्मार्टफोन में 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह स्क्रीन एचडी रिज़ॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) वाला है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। प्रोटेक्शन फ्रंट और बैक पैनल पर भी मौजूद रहेगा। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम होगा।

(पढ़ें: इंटेक्स एक्वा ऐस बनाम आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र ज़ेडई550केएल)

इंटेक्स एक्वा ऐस की भिड़त लोकप्रिय हैंडसेट आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई550केएल) से होगी जो 3 जीबी रैम से लैस है और मार्केट में 13,999 रुपये में उपलब्ध है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें सैमसंग का सेंसर और एलईडी फ्लैश भी है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

इंटेक्स एक्वा ऐस में 2300 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। एक्वा ऐस की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145x71.5x6.7 मिलीमीटर है और वज़न 121.5 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »