InFocus Turbo 5 लॉन्च होने से पहले अमेज़न इंडिया पर लिस्ट

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी InFocus ने जानकारी दी थी कि वह बुधवार को भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस बीच कंपनी के नए टर्बो 5 स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर पहले ही लिस्ट कर दिया गया है।

InFocus Turbo 5 लॉन्च होने से पहले अमेज़न इंडिया पर लिस्ट
ख़ास बातें
  • बुधवार को लॉन्च होगा इनफोकस का यह स्मार्टफोन
  • ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर पहले ही लिस्ट कर दिया गया
  • ग्राहक फिलहाल InFocus Turbo 5 को खरीद नहीं सकते हैं
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी InFocus ने जानकारी दी थी कि वह बुधवार को भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस बीच कंपनी के नए टर्बो 5 स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर पहले ही लिस्ट कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि ग्राहक फिलहाल InFocus Turbo 5 को खरीद नहीं सकते हैं, लेकिन इस हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन लिस्टिंग के कारण सार्वजनिक हो गए हैं। हमें पता चला है कि अब तक नहीं लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी और 2 जीबी रैम होगा।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम इनफोकस टर्बो 5 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर के साथ माली टी720 दिया गया है। इसमें 2 जीबी रैम है। गौर करने वाली बात है कि पेज पर 3 जीबी रैम का भी ज़िक्र है। हम इसके बारे में लॉन्च इवेंट के दौरान ही जान पाएंगे। फिलहाल, हम अमेज़न की लिस्टिंग को आधिकारिक भी नहीं मान सकते।

यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा जिसे डिवाइस के पिछले हिस्से पर जगह मिलेगी। कैमरे की बात करें तो इनफोकस टर्बो 5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। InFocus Turbo 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम शामिल हैं।

हमने आपको पहले ही बताया कि यह स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसके बारे में दो दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और रेंज सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb battery life
  • Comes with Android Nougat
  • Doesn't get warm
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Noticeable lag while gaming
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »