इनफोकस ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपने दो नए स्मार्टफोन टर्बो 5 प्लस और स्नैप 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। इनफोकस स्नैप 4 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है और इसकी ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर व फ्रंट कैमरे, 4 जीबी रैम और एक ऑल-मेटल डिज़ाइन।
इनफोकस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- फेसबुक और ट्विटर पर अपने आने वाले स्मार्टफोन के बारे में खुलासे करना शुरू कर दिए हैं। नए स्मार्टफोन का नाम इनफोकस टर्बो 5 होगा और इसमें दमदार फ़ीचर दिए जाएंगे। इनफोकस टर्बो 5 प्लस, इनफोकस टर्बो 5 का अपग्रेडेड वेरिएंट होने की ख़बरें हैं। इनफोकस टर्बो 5 स्मार्टफोन 6,999 रुपये में जून में लॉन्च हुआ था।
InFocus ब्रांड ने बुधवार को भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी का नया InFocus Turbo 5 हैंडसेट 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो इसकी सबसे अहम खासियत है।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी InFocus ने जानकारी दी थी कि वह बुधवार को भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस बीच कंपनी के नए टर्बो 5 स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर पहले ही लिस्ट कर दिया गया है।