इनफोकस एम260 3जी फोन में है 5 मेगापिक्सल का कैमरा, कीमत 3,999 रुपये

इनफोकस एम260 3जी फोन में है 5 मेगापिक्सल का कैमरा, कीमत 3,999 रुपये
विज्ञापन
बजट सेगमेंट में हैंडसेट निर्माता कंपनी इनफोकस ने बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने इनफोकस एम260 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत है 3,999 रुपये। बजट फोन होने के बावजूद इसके स्पेसिफिकेशन शानदार हैं और यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

इनफोकस एम260 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के ऊपर यूआई लाइफ 2.0 स्किन मौजूद है। हैंडसेट में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6582एम क्वाड-कोर चिपसेट मौजूद होगा और साथ में 1 जीबी का रैम भी। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

इनफोकस एम260 में 2000 एमएएच की बैटरी है। इसका रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इस डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट में 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और एफएम रेडियो कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

इनफोकस एम260 हैंडसेट ऑरेंज, यलो और व्हाइट कलर वेरिएंट में आएगा। कंपनी का कहना है कि वह इस हैंडसेट की बिक्री के लिए अगले दो-तीन हफ्तों में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »