इनफोकस बिंगो 20 बजट स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

इनफोकस बिंगो 20 बजट स्मार्टफोन में  है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत
विज्ञापन
इनफोकस ने पिछले महीने बिंगो 21 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब कंपनी ने बिंगो 20 स्मार्टफोन पेश कर दिया है। बिंगो 20 स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 5,749 रुपये रखी है। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है और जल्द ही इसके बाजार में उलब्ध होने की भी उम्मीद है। बिंगो 21 स्मार्टफोन को कंपनी ने 5,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था।

इनफोकस बिंगो 20 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलिपॉप पर चलता है। टॉप पर कंपनी की यूआई 2.0 स्किन 'इनलाइफ' दी गई है। स्मार्टफोन में ऑन-सेल टच तकनीक से लैस (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस स्क्रीन है। फोन 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी 9830 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 1 जीबी रैम है।

बिंगो 20 हैंडसेट में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में एलईडी फ्लैश और एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी एलईडी फ्लैश के साथ आता है।  
 

कनेक्टिविटी की बात करें तो बिंगो 20 स्मार्टफोन में 4जी एलटीई (बैंड 20 के साथ), वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी जैसे फीचर दिये गए हैं। भारत में यह फोन देश भर के रिटेल स्टोर में व्हाइटस ब्लू और औरेंज कलर वेरिएंट में मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि पिछले महीने लॉन्च हुए इनफोकस बिंगो 21 स्मार्टफोन भी लगभग बिंगो 20 जैसे ही स्पेसिफिकेशन थे। 2 जीबी रैम के अलावा दोनों स्मार्टफोन के सभी फीचर समान हैं। कंपनी ने इनफोकस एम680 स्मार्टफोन दिसंबर में लॉन्च किया था। 10,999 रुपये में लॉन्च हुए इस 4जी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »