इनफोकस एम680 में है 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 10,999 रुपये में मिलेगा

इनफोकस एम680 में है 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 10,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
इनफोकस ने सोमवार को अपने मिड-रेंज का विस्तार करते हुए इनफोकस एम680 स्मार्टफोन पेश किया। यह 4जी स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। इनफोकस एम680 की कीमत 10,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। यह सिल्वर और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। हैंडसेट की पहली प्लैश सेल 21 दिसंबर को आयोजित होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

इनफोकस एम680, इनफोकस एम535 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे भारत में नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था। नए स्मार्टफोन में कंपनी ने डिस्प्ले और कैमरे के रिज़ॉल्यूशन को अपग्रेड किया है।

इनफोकस एम680 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देने वाले मीडियाटेक के एमटी6753 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 2 जीबी का रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आएगा।

हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि दोनों का एपरचर एफ/2.2 है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1, एफएम रेडियो, जीपीएस/ ए-जीपीएस और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी मौजूद है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी का दावा है कि एम680 को भविष्य में एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »