इनफोकस बिंगो 21 में है 2 जीबी रैम, कीमत 5,500 रुपये से कम

इनफोकस बिंगो 21 में है 2 जीबी रैम, कीमत 5,500 रुपये से कम
विज्ञापन
इनफोकस ने अपने नए बजट स्मार्टफोन इनफोकस बिंगो 21 को 5,499 रुपये में लॉन्च किया है। यह ऑनलाइन स्टोर पर ब्लू, व्हाइट और ऑरेंज कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

डुअल-सिम को सपोर्ट करने वाला इनफोकस बिंगो 21 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (850x480 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन ऑन-सेल टच टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर शार्क एल (एससी9830) चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है।

इसका ऑटोफोकस रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और साथ में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इनफोकस बिंगो 21 में फ्रंट फ्लैश भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो इनफोकस बिंगो 21 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। हैंडसेट में 2300 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और मैगनेटोमीटर से लैस है। इसका डाइमेंशन 136.8x67x10.82 मिलीमीटर है। स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर लिस्ट कर दिया गया है जहां यूज़र 11 फरवरी से शुरू होने वाले सेल के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

कंपनी ने पिछले महीने अपने इनफोकस एम680 स्मार्टफोन को 10,999 रुपये में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »