3 हजार रुपये सस्ता खरीदें 200 मेगापिक्सल कैमरा, 180W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Zero Ultra

Infinix Zero Ultra 5G के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Coslight Silver और Genesis Noir में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero Ultra में 6.8 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Zero 20 में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले है।
  • Infinix Zero Ultra में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने Infinix Zero Ultra और Infinix Zero 20 को बीते हफ्ते पेश किया था। आज से ये दोनों स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हो गए हैं। जी हां इन दोनों फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। Infinix Zero Ultra में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और Zero 20 में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत के बारे में बता रहे हैं।
 

Infinix Zero Ultra और Zero 20 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Infinix Zero Ultra 5G के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Coslight Silver और Genesis Noir में उपलब्ध है। वहीं Infinix Zero 20 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Space Gray, Glitter Gold और Green Fantasy में उपलब्ध है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड से 10 प्रतिशत (2000 रुपये तक) डिस्काउंट है। वहीं फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत यानी कि 3,000 रुपये तक छूट मिल रही है।
 

Infinix Zero Ultra और Zero 20 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Infinix Zero Ultra में 6.8 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो यह Dimensity 920 पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर बेस्ड Infinix XOS UI पर काम करता है। बैटरी की बात की जाए तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 180W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Infinix Zero 20 में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन Helio 99 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर बेस्ड Infinix XOS UI पर काम करता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Curved-edge AMOLED display
  • Excellent fast charging experience
  • Bad
  • Average battery life
  • SoC is not the most competitive
  • Cameras need optimisation
  • Unintuitive UI, preloaded bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.