• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 200MP कैमरा, 8GB रैम, 180W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Zero Ultra 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

200MP कैमरा, 8GB रैम, 180W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Zero Ultra 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी की भारत में कीमत 29,999 रुपये है जिसमें इसका इकलौता 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है।

200MP कैमरा, 8GB रैम, 180W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Zero Ultra 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोन कॉस्लाइट सिल्वर और जेनेसिस नॉयर कलर ऑप्शंस में आता है।
  • फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।
  • यह 0 से 100% केवल 12 मिनट में चार्ज हो जाता है।
विज्ञापन
Infinix Zero Ultra 5G भारत में लॉन्च हो गया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में कई फ्लैगशिप फीचर्स जैसे 180W थंडर चार्ज सपोर्ट, MediaTek Dimensity 920 SoC दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी चार्जिंग स्पीड के बारे में कहा है कि यह 0 से 100% केवल 12 मिनट में चार्ज हो जाता है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। अन्य स्मार्टफोन मार्केट्स में फोन को कुछ समय पहले लॉन्च कर दिया गया था, और अब यह भारत में भी लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Infinix Zero Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता

इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी की भारत में कीमत 29,999 रुपये है जिसमें इसका इकलौता 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन कॉस्लाइट सिल्वर और जेनेसिस नॉयर कलर ऑप्शंस में आता है। 25 दिसंबर से यह स्मार्टफोन Flipkart से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 

कंपनी फोन के साथ सेल ऑफर भी दे रही है। Flipkart Axis Bank कार्ड के माध्यम से खरीदने पर आपको इस फोन पर 5% कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है जिसकी कीमत 2500 रुपये से शुरू है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन को और कम कीमत में खरीदने का विकल्प भी मिल रहा है। 
 

Infinix Zero Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस

Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। साथ ही 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस Android 12 बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 920 SoC  है। इसमें 8 जीबी रैम है जिसे 13जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 256 जीबी की स्टोरेज है जिसको 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसके साथ OIS सपोर्ट भी दिया गया है। दूसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है जो कि एक अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ्रंट साइड में दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाईफाई 6 और 5जी है। सेंसर्स में ई-कम्पास, जी सेंसर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले के अंदर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Infinix Zero Ultra 5G में 4500mAh बैटरी है। फास्ट चार्जिंग के लिए 180W थंडर चार्ज सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसकी चार्जिंग स्पीड के बारे में कहा है कि यह 0 से 100% केवल 12 मिनट में चार्ज हो जाता है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Curved-edge AMOLED display
  • Excellent fast charging experience
  • कमियां
  • Average battery life
  • SoC is not the most competitive
  • Cameras need optimisation
  • Unintuitive UI, preloaded bloatware
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »