Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Samsung ने हाल ही भारतीय बाजार में एक नया फ्लिप स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Motorola Razr 60 Ultra और Infinix Zero Flip से हो रही है।

Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Photo Credit: Samsung/Motorola/Infinix

Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 8 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
  • Infinix Zero Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर आता है।
  • Motorola Razr 60 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया है।
विज्ञापन

Samsung ने हाल ही भारतीय बाजार में एक नया फ्लिप स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Motorola Razr 60 Ultra और Infinix Zero Flip से हो रही है। Samsung Galaxy Z Flip 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Infinix Zero Flip में Mediatek Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 8, Motorola Razr 60 Ultra और Infinix Zero Flip के बीच तुलना को विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip 

कीमत और स्टोरेज
Samsung Galaxy Z Flip 8 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,24,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,44,999 है। वहीं Infinix Zero Flip के 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra का 16GB RAM + 512GB स्‍टोरेज वेरिएंट ₹99,999 है।

डिस्प्ले
Samsung Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2520x1080 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं 4.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1048x948 पिक्सल और 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। Infinix Zero Flip में 6.9 इंच की LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं आउटर में 3.64 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं Motorola Razr 60 Ultra में 7 इंच की 1.5K pOLED LTPO फोल्डेबल प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,224 x 2,992 पिक्सल्स, 165Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 4 इंच की pOLED LTPO कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272 x 1,080 पिक्सल्स और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Samsung Galaxy Z Flip 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Infinix Zero Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर आता है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। 

रैम और स्टोरेज
Samsung Galaxy Z Flip 8 में 12GB RAM और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। वहीं Infinix Zero Flip में 8GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्‍टोरेज है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy Z Flip 8 एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। वहीं Infinix Zero Flip एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra एंड्रॉयड 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है।

कैमरा सेटअप
Samsung  Galaxy Z Flip 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Infinix Zero Flip के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा
Samsung Galaxy Z Flip 8 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं Infinix Zero Flip में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy Z Flip 8 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। वहीं Infinix Zero Flip में 4,720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra में 4700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
  2. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  6. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  7. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  9. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  10. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »