Infinix के Zero Flip 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, GoPro सपोर्ट

यह स्मार्टफोन 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (fps) तक पर करेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 21:02 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था
  • इसका मुकाबला Motorola के Razr 50 और Tecno Phantom V Flip 5G से होगा
  • इस स्मार्टफोन में AI व्लॉग मोड होगा जिससे वीडियो एडिटिंग में आसानी होगी

इस स्मार्टफोन में AI व्लॉग मोड होगा जिससे वीडियो एडिटिंग में आसानी होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का Zero Flip 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इस क्लैमशेल स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन का मुकाबला Motorola के Razr 50 और Tecno Phantom V Flip 5G से होगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कैमरा सेटअप और फीचर्स की जानकारी दी है। 

Infinix ने बताया है कि Zero Flip 5G में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (fps) तक पर करेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Infinix का दावा है कि इसमें बेहतर व्लॉग्स और सेल्फी के लिए ProStable वीडियो कैपेबिलिटी है। यूजर्स को स्नैपशॉट लेने या वीडियो रिकॉर्ड करने पर LED और स्क्रीन फ्लैश के बीच चुनने की सुविधा मिलेगी। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में AI व्लॉग मोड होगा जिससे वीडियो एडिटिंग में आसानी होगी। इसके अलावा GoPro के लिए सपोर्ट और फ्रंट और रियर कैमरा से एक साथ रिकॉर्डिंग के लिए डुअल व्यू मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में 3.64 इंच कवर डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें 6 nm MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसमें 4,720 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

हाल ही में Infinix ने भारत में ZeroBook Ultra लैपटॉप को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 9 तक दिए गए हैं। यह लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ है। यह विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले है। इस लैपटॉप की 70 Wh की बैटरी को USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 W पर चार्ज किया जा सकता है। इस लैपटॉप के Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 59,990 रुपये, Core Ultra 7 का 69,990 रुपये और Core Ultra 9 वाले वेरिएंट का 84,990 रुपये का है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 1,920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया गया है। इसकी स्क्रीन का 178 डिग्री व्युइंग एंगल है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large cover screen
  • 70W fast charging
  • Good cameras
  • Well built
  • Bad
  • No IP rating
  • Average performance
  • Heating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4720 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.