• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Zero 8i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे भी हैं इसमें

Infinix Zero 8i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे भी हैं इसमें

Infinix Zero 8i की कीमत पाकिस्तान में PKR 34,999 है। यह दाम एक मात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Infinix Zero 8i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे भी हैं इसमें
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई की बैटरी 4,500 एममएच की है
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित XOS 7 पर चलता है
  • हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं इस इनफिनिक्स फोन में
विज्ञापन
Infinix Zero 8i स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को पाकिस्तानी मार्केट में Infinix Zero 8 के साथ पेश किया गया था। नया इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई स्मार्टफोन इनफिनिक्स ज़ीरो 8 का कमज़ोर वर्ज़न है। इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।
 

Infinix Zero 8i price, sale

नए इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई की कीमत पाकिस्तान में PKR 34,999 है। यह दाम एक मात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन ब्लैक डायमंड, ग्रीन डायमंड और सिल्वर डायमंड रंग में उपलब्ध होगा।
 

Infinix Zero 8i specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित XOS 7 पर चलता है। फोन में 6.85 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह डुअल होल-पंच कटआउट और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी बताई गई है।

Infinix Zero 8i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और एक एआई सेंसर दिया गया है। यह डुअल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन है। फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौज़ूद है।

इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई की बैटरी 4,500 एममएच की है। इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • High refresh rate display
  • Quick fingerprint scanner
  • Powerful processor
  • कमियां
  • Big and unwieldy
  • Pre-installed bloatware, spammy notifications
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.85 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI lens
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »