Infinix Zero 8i भारत में 3 दिसंबर को देगा दस्तक, होंगी ये खूबियां

Infinix Zero 8i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन की बैटरी 4,500 एममएच है।

Infinix Zero 8i भारत में 3 दिसंबर को देगा दस्तक, होंगी ये खूबियां

Infinix Zero 8i में 8 जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर मिलता है

ख़ास बातें
  • Infinix Zero 8i को पिछले महीने पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था
  • मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस आता है स्मार्टफोन
  • पाकिस्तान में PKR 34,999 यानी 16,300 रुपये में किया गया था लॉन्च
विज्ञापन
Infinix Zero 8i भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होगा। इसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी है। इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई को पिछले महीने पाकिस्तान में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया था। फोन के पाकिस्तान में लॉन्च किए गए वेरिएंट के समान ही होने की उम्मीद है। मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, डुअल-सेल्फी कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट है।

जैसा कि ट्विटर पर घोषणा की गई है, Infinix Zero 8i को इस साल 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन Infinix Zero 8 का थोड़ा बदला हुआ रूप होगा, जिसे अगस्त में लॉन्च किया गया था। एक एंड्रॉयड टीवी और एक स्नोकोर-ब्रांडेड साउंडबार भी दिसंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक इसके लिए तारीखें सामने नहीं आई हैं।
 

Infinix Zero 8i price in India (expected)

इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई को पाकिस्तान में PKR 34,999 में लॉन्च किया गया था, जो भारत में 16,300 रुपये है। यह दाम एक मात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। जैसा कि हमने बताया कि फोन के भारत में भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। पाकिस्तान में फोन ब्लैक डायमंड, ग्रीन डायमंड और सिल्वर डायमंड रंग में उपलब्ध है। भारत में भी इसे ये तीन रंग विकल्प मिल सकते हैं।
 

Infinix Zero 8i specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित XOS 7 पर चलता है। फोन में 6.85 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह डुअल होल-पंच कटआउट और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी बताई गई है।

Infinix Zero 8i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और एक एआई सेंसर दिया गया है। यह डुअल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन है। फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौज़ूद है।

इनफिनिक्स ज़ीरो 8आई की बैटरी 4,500 एममएच की है। इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • High refresh rate display
  • Quick fingerprint scanner
  • Powerful processor
  • कमियां
  • Big and unwieldy
  • Pre-installed bloatware, spammy notifications
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.85 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI lens
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »