Infinix Zero 8 हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Infinix Zero 8 फोन की सेल इंडोनेशिया में 31 अगस्त से शुरू होगी। हालांकि, Infinix ने फोन पर सीमित समय का ऑफर रखा है, जिसके तहत फोन IDR 3,099,000 (लगभग 15,700 रुपये) में मिलेगा। यह फोन इंडोनेशिया की ऑनलाइन स्टोर Lazada पर लिस्ट हो चुका है।

Infinix Zero 8 हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Infinix Zero 8 फोन में मौजूद है 4,500 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • Infinix Zero 8 स्मार्टफोन में मौजूद है डुअल सेल्फी कैमरा
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 8 का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है
  • अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता की फिलहाल कोई जानकारी स्पष्ट नहीं है
विज्ञापन
Infinix Zero 8 स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Infinix Zero 6 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है, जो कि पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने Zero 7 को छोड़ सीधा Zero 8 को नए मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। इनफिनिक्स ज़ीरो 8 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ आता है। फोन में डायमंड शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके अंदर फ्लैश के साथ चार सेंसर्स मौजूद हैं। फोन के बेजल्स भी काफी पतले है। इसके अलावा फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए दो कैमरा दिए गए हैं।
 

Infinix Zero 8 price

इनफिनिक्स ज़ीरो 8 की कीमत की बात करें, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत IDR 3,799,000 (लगभग 19,200 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा। फोन की सेल 31 अगस्त से शुरू होगी। हालांकि, Infinix ने फोन पर सीमित समय का ऑफर रखा है, जिसके तहत फोन IDR 3,099,000 (लगभग 15,700 रुपये) में मिलेगा। यह फोन इंडोनेशिया की ऑनलाइन स्टोर Lazada पर लिस्ट हो चुका है।

फिलहाल Infinix Zero 8 अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Infinix Zero 8 specifications

इनफिनिक्स ज़ीरो 8 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित XOS 7 पर काम करता है। इस फोन में 6.85 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ दो सेल्फी कैमरों के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। यह फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आया है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मौजूद है। कैमरा की बात करें, तो इनफिनिक्स ज़ीरो 8 फोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है वहीं 8 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, डेप्थ सेंसर और अल्ट्रा-नाइट वीडियो कैमरा के साथ स्थित है। फ्रंट में 4 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, वहीं इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइ-एंगल-लेंस के साथ दिया गया है।

फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की दी गई है, जिसके साथ आपको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इनफिनिक्स ज़ीरो 8 में इसके अलावा साइड माउंटडे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.85 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »