Infinix Hot 60i 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी

Infinix Hot 60i 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि इसके प्राइस सेगमेंट में यह सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अगस्त 2025 20:06 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • Infinix Hot 60i 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी

इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का  Hot 60i 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में Infinix ने जानकारी दी है। इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Infinix ने बताया है कि Hot 60i 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Infinix की वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को चार कलर्स -  Shadow Blue, Monsoon Green, Plum Red और Sleek Black में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की ओर से शेयर की गई प्रमोशनल इमेजेज से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन को डिजाइन जून में बांग्लादेश में लाए गए Infinix Hot 60i 4G से अलग है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा डुअल-LED फ्लैश, HDR और पैनोरामा मोड्स के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया जाएगा। Infinix Hot 60i 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि इसके प्राइस सेगमेंट में यह सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

हाल ही में Infinix ने भारत में Hot 60 5G+ को लॉन्च किया था। कंपनी के Hot 60 5G+ में गेमिंग के लिए अलग फंक्शंस दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये का है। Infinix Hot 60i 5G को Caramel Glow, Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले (720 x 1,600 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 560 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में  f/1.6 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.