Infinix Hot 50 Pro+ में मिलेगा 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च

इसके 6.8 mm की थिकनेस के कारण सबसे स्लिम 3D कर्व्ड स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 19:00 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिजाइन Infinix के Hot 50 5G के समान है
  • इसके सबसे स्लिम 3D कर्व्ड स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया जाएगा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का Hot 50 Pro+ जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Infinix के Hot 50 5G के समान है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसके सबसे स्लिम 3D कर्व्ड स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। 

Infinix की एक माइक्रोसाइट पर यह स्मार्टफोन गोल्ड, पर्पल और ब्लैक कलर्स में दिखाया गया है। Hot 50 Pro+ का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ होगा। इसके 6.8 mm की थिकनेस के कारण सबसे स्लिम 3D कर्व्ड स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया जाएगा। Hot 50 Pro+ में 8 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज होगी। यह स्मार्टफोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ होगा। इसमें JBL के डुअल स्पीकर्स दिए जाएंगे। इसके लिए अफ्रीकी देश केन्या में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन की इमेजेज से इसका डिजाइन Infinix के Hot 50 5G के समान दिख रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए टॉप पर सेंटर में होल-पंच स्लॉट है। हालांकि, इसके कैमरा के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। 

हाल ही में Infinix ने भारत में ZeroBook Ultra लैपटॉप को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 9 तक दिए गए हैं। यह लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ है। यह विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसकी 70 Wh की बैटरी को USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 W पर चार्ज किया जा सकता है। ZeroBook Ultra के Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 59,990 रुपये, Core Ultra 7 का 69,990 रुपये और Core Ultra 9 वाले वेरिएंट का 84,990 रुपये का है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 1,920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.