Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3 कलर्स के ऑप्शन

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Infinix की इस सीरीज का देश में लॉन्च होने यह पहला स्मार्टफोन होगा
  • Infinix Note 60 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा
  • यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलेगा

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा

Photo Credit: Infinix

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Infinix Note 60 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स की जानकारी दी है। Infinix की इस सीरीज का देश में लॉन्च होने यह पहला स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि Infinix Note 60 Pro को Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को इन तीन कलर्स के अलावा Frost Silver, Mist Titanium और Torino Black कलर्स में भी पेश किया जाएगा। Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) AMOLED LTPS डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। Infinix Note 60 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Adreno A810 GPU दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलेगा। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें JBL के डुअल स्टीरियो स्पीकर्स DTS के लिए सपोर्ट के साथ होंगे। भारत में Infinix Note 60 Pro को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। 

डुअल  SIM वाले Infinix Note 60 Pro के रियर में कुछ LEDs के साथ नोटिफिकेशंस को दिखाने के लिए Active Matrix Display दिया जाएगा। यह Nothing के स्मार्टफोन्स में दिए गए Glyph Matrix इंटरफेस के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 30 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हाल ही में Infinix Note 60 Ultra को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। Infinix Note 60 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate का इस्तेमाल किया गया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.