• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Note 30 5G स्‍मार्टफोन 8GB तक रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix Note 30 5G स्‍मार्टफोन 8GB तक रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix Note 30 5G : फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 580 nits तक पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Infinix Note 30 5G स्‍मार्टफोन 8GB तक रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट दिया गया है। .

ख़ास बातें
  • यह फोन 45W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फोन में दिया गया है
  • फोन के 256GB स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन
इनफ‍िनिक्‍स नोट 30 5जी (Infinix Note 30 5G) स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। चीनी स्‍मार्टफोन मेकर की इस नई डिवाइस में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर की ताकत है। 5000mAh की बैटरी से पैक यह स्‍मार्टफोन 45W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में बायपास चार्जिंग मोड दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान ओवरहीटिंग को 7 डिग्री सेल्सियस तक कम करने का दावा करता है। 
 

Infinix Note 30 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Infinix Note 30 5G स्‍मार्टफोन की कीमत 4GB रैम + 128GB मॉडल के लिए 14,999 रुपये रखी गई है। फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट 15,999 रुपये का है। एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्‍शन पर 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट लिया जा सकता है। 
 

Infinix Note 30 5G के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Infinix Note 30 5G स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड XOS 13 पर चलता है। फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 580 nits तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट दिया गया है। .

Infinix Note 30 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। बाकी रियर कैमरा सेंसरों की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन JBL साउंड और हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस है।

फोन के 256GB स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट करता है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में दिया गया है। 

Infinix Note 30 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन  204.7 ग्राम है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Punchy, 120Hz LCD display
  • IP53 rating
  • 45W wired charging, supports bypass charging
  • Good stereo speakers, headphone jack present
  • Decent main camera with good low-light performance
  • Supports many 5G bands
  • कमियां
  • Display has weak sunlight legibility
  • Too large for regular-sized hands
  • Overwhelming interface with plenty of bloatware, third-party apps
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI Lens
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »