Infinix Smart 7 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में इससे पहले लॉन्च किए गए 64 GB वाले हैंडसेट के समान स्पेसिफिकेशंस हैं

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 20:30 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 7,999 रुपये है
  • Infinix Smart 7 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • कंपनी का GT 10 Pro अगले सप्ताह देश में लॉन्च होगा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A1 SoC दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने अपने Smart 7 हैंडसेट को इस वर्ष फरवरी में भारत में 4 GB RAM and 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में Unisoc SC9863A SoC और 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसके 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को भी देश लॉन्च कर दिया है। 

Infinix Smart 7 के 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का Flipkart पर प्राइस 7,999 रुपये है। इसे Azure Blue, Emerald Green और Night Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। नए वेरिएंट में इससे पहले लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 64 GB वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशंस हैं। 

Infinix Smart 7 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल HD+ IPS डिस्प्ले 720 x 1,612 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A1 SoC दिया गया है। यह एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर बेस्ड XOS 12 पर चलता है। Infinix Smart 7 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G LTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, ओटीजी और वाई-फाई शामिल हैं। इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन की 5,000mAh की बैटरी है। 

कंपनी का GT 10 Pro अगले सप्ताह देश में लॉन्च होगा। इससे पहले इसके रियर पैनल के डिजाइन का खुलासा किया गया था। यह इस महीने लॉन्च किए गए Nothing Phone 2 की LED लाइट स्ट्रिप्स वाले Glyph इंटरफेस डिजाइन के समान था। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसमें इंटरएक्टिव बैकलाइट इंटरफेस दिख रहा है जिसमें LED लाइट्स की स्ट्रिप्स रेक्टैंगुलर मॉड्यूल पर कैमरा यूनिट्स के साथ हैं। इसका प्राइस 20,000 रुपये से कम होगा। इसमें AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। कंपनी के स्मार्टफोन्स की GT 10 सीरीज में Infinix GT 10 Pro और Infinix GT 10 Pro+ शामिल हो सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.