Infinix Hot 40i जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 32 मेगापिक्सल का होगा सेल्फी कैमरा

इसमें एक क्वाड-LED रिंग फ्लैश लाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 18:22 IST
ख़ास बातें
  • देश में इस स्मार्टफोन को अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है
  • इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 SoC दिया गया है

इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ग्लो डिजाइन हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का Hot 40i पिछले वर्ष सऊदी अरब में लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध कराया गया था। यह 256 GB की स्टोरेज वाला देश में सबसे कम प्राइस का स्मार्टफोन हो सकता है। इसे जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 

टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि देश में Infinix Hot 40i को इस सेगमेंट में 32 मेगापिक्सल के पहले सेल्फी कैमरा के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक क्वाड-LED रिंग फ्लैश लाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट के समान इसे देश में चार कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इनमें से एक Palm Blue कलर होगा। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ग्लो डिजाइन हो सकता है और यह प्राकृतिक रोशनी में कलर बदलने का इफेक्ट दे सकता है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में Infinix Hot 40i को 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में लाए जाने की जानकारी दी गई थी। यह देश में 256 GB की स्टोरेज के साथ सबसे कम प्राइस वाला स्मार्टफोन भी हो सकता है। इसे अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। डुअल-सिम (नैनो) वाले Infinix Hot 40i में Android 13 पर बेस्ड XOS 13.0 दिया गया है। इसमें 6.56-इंच HD+ (720x1,612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 60 Hz से 90 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 480 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 SoC दिया गया है और यह 8GB RAM, Xboost गेमिंग इंजन और 256 GB तक की स्टोरेज के साथ है। इसकी स्टोरेज को  एक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में AI सपोर्ट वाला डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 163.59 x 75.59 x 8.30 mm और वजन लगभग 190 ग्राम का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  2. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  3. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  4. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  6. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  7. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  9. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  10. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.