6,000mAh बैटरी के साथ Infinix Hot 10i फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Infinix Hot 10i की कीमत PHP 5,990 (लगभग 8,800 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत है। लेकिन फिलहाल इस फोन को आप Shopee.com के जरिए PHP 5,490 (लगभग 8,000 रुपये) में खरीद सकते हैं।

6,000mAh बैटरी के साथ Infinix Hot 10i फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

ब्लैक, ग्रीन, ऑशन और पर्पल कलर ऑप्शन में आया है Infinix Hot 10i फोन

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10i में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • इनफिनिक्स हॉट 10आई में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • फोन में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर दिया है
विज्ञापन
Infinix Hot 10i स्मार्टफोन को फिलीपींस में लॉन्च कर दिया गया। यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। फोन में रियर माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इनफिनिक्स हॉट 10आई के बैक पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।
 

Infinix Hot 10i price, availability

Infinix Hot 10i की कीमत PHP 5,990 (लगभग 8,800 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत है। लेकिन फिलहाल इस फोन को आप Shopee.com के जरिए PHP 5,490 (लगभग 8,000 रुपये) में खरीद सकते हैं। फोन में चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो है ब्लैक, ग्रीन, ऑशन और पर्पल।
 

Infinix Hot 10i specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 10आई फोन Android 11 आधारित  XOS 7.5 पर काम करता है। इसमें 6.52-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 10आई फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा और QVGA सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Infinix Hot 10i फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह 73 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। साथ में 195 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक, 67 घंटे तक की कॉलिंग और 18 घंटे तक की गेमिंग प्रदान करती है। कनेक्टिविटी विकल्प में Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक, एफएम, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + QVGA
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »