Infinix GT 10 Pro 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ अगले सप्ताह होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

कंपनी के स्मार्टफोन्स की GT 10 सीरीज में Infinix GT 10 Pro और Infinix GT 10 Pro+ शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जुलाई 2023 17:32 IST
ख़ास बातें
  • इसमें AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा
  • इसमें इंटरएक्टिव बैकलाइट इंटरफेस दिख रहा है

इसका प्राइस 20,000 रुपये से कम होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का  GT 10 Pro अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। इससे पहले इसके रियर पैनल के डिजाइन का खुलासा किया गया था। यह इस महीने लॉन्च किए गए Nothing Phone 2 की LED लाइट स्ट्रिप्स वाले Glyph इंटरफेस डिजाइन के समान था। कंपनी के स्मार्टफोन्स की GT 10 सीरीज में Infinix GT 10 Pro और Infinix GT 10 Pro+ शामिल हो सकते हैं। 

Infinix ने बताया है कि GT 10 Pro को 3 अगस्त को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 20,000 रुपये से कम होगा। इसमें AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से पहले इसे प्री-बुक 5,000 कस्टमर्स के पास एक स्पेशल प्रो गेमिंग किट प्राप्त करने का मौका होगा। कंपनी ने बताया है कि Axis बैंक के कार्ड होल्डर्स को इस स्मार्टफोन की खरीदारी या प्री-बुक करने पर बेनेफिट्स की पेशकश की जाएगी। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसमें इंटरएक्टिव बैकलाइट इंटरफेस दिख रहा है जिसमें LED लाइट्स की स्ट्रिप्स रेक्टैंगुलर मॉड्यूल पर कैमरा यूनिट्स के साथ हैं। यह Nothing Phone 2 के Glyph इंटरफेस जैसा है। Infinix ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में कोई गेम शूरू होने पर लाइट्स ऑन हो जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न नोटिफिकेशंस के साथ ही चार्जिंग की स्थिति का भी इससे पता चलेगा। 

हाल ही में कंपनी ने Infinix Hot 30 5G को लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ 8 GB + 8 GB RAM है। Infinix Hot 30 5G के 4 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 13,499 रुपये है। इसे Aurora Blue और Knight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जा रही है। Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड XOS 13 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 दिया गया है। इसके 8 GB के  RAM को 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 6000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.