Infinix GT 10 Pro होगा 3 अगस्त को 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Infinix GT 10 Pro में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Infinix GT 10 Pro होगा 3 अगस्त को 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Infinix

Infinix GT 10 Pro में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Infinix GT 10 Pro में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix GT 10 Pro में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • Infinix GT 10 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Infinix GT 10 Pro भारतीय बाजार में 3 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पेश होने वाला है। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8050 SoC के साथ 8GB RAM दी जाएगी। Infinix GT 10 Pro में AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा से लैस होगा। आइए इनफिनिक्स के आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


Infinix GT 10 Pro की कीमत और ऑफर्स


Infinix GT 10 Pro की कीमत भारतीय बाजार में 20 हजार रुपये के अंदर होगी। हालांकि, सटीक कीमत की जानकारी 3 अगस्त को मिलेगी। Infinix GT 10 Pro प्री-ऑर्डर के लिए 3 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। Infinix हैंडसेट को प्री-ऑर्डर करने वाले पहले 5,000 ग्राहकों के लिए प्रो गेमिंग गिफ्ट की पेशकश कर रहा है। चुनिंदा बैंक कार्डों के माध्यम से किए गए भुगतान पर खरीदार 2,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। वहीं पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। कंपनी 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी प्रदान कर रही है।


Infinix GT 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Infinix GT 10 Pro में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, ब्राइटनेस 900 निट्स तक और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। Infinix का नया गेमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8050 SoC पर काम करेगा। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। Infinix GT 10 Pro एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ एंड्रॉयड 14 पर अपडेट होने का दावा कंपनी करती है।

Infinix GT 10 Pro के रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट  करेगी। अन्य फीचर्स में वाई फाई 6, इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डीटीएस ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ स्टीरियो ड्यूल स्पीकर शामिल हैं।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »