• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारतीयों ने स्मार्टफोन्स पर बिताए एक लाख करोड़ घंटे, मीडिया इंडस्ट्री को हुआ फायदा

भारतीयों ने स्मार्टफोन्स पर बिताए एक लाख करोड़ घंटे, मीडिया इंडस्ट्री को हुआ फायदा

भारत में बड़ी जनसंख्या के कारण स्मार्टफोन्स पर बिताया जाने वाला कुल समय इसे दुनिया में सबसे बड़ा मार्केट बनाता है।

भारतीयों ने स्मार्टफोन्स पर बिताए एक लाख करोड़ घंटे, मीडिया इंडस्ट्री को हुआ फायदा

पिछले वर्ष 5G सब्सक्रिप्शंस दोगुने से अधिक बढ़कर लगभग 27 करोड़ पर पहुंच गए

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स पर एंटरटेनमेंट से जुड़ा कंटेंट देखने की अवधि भी बढ़ रही है
  • इसका बड़ा कारण देश में इंटरनेट का सस्ता होना है
  • देश में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में 40 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ने के साथ ही इन पर बिताया जाने वाला समय भी बढ़ा है। स्मार्टफोन्स पर एंटरटेनमेंट से जुड़ा कंटेंट देखने की अवधि भी लगातार बढ़ रही है। इसका बड़ा कारण देश में इंटरनेट का सस्ता होना है। भारत में पिछले वर्ष लोगों ने अपने स्मार्टफोन्स पर सामूहिक तौर पर लगभग 1.1 लाख करोड़ घंटे बिताए हैं। 

कंसल्टेंसी फर्म EY की वार्षिक एंटरटेनमेंट रिपोर्ट में बताया गया है कि लोग अपने स्मार्टफोन्स की स्क्रीन पर प्रति दिन औसत पांच घंटे बिताते हैं। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, गेमिंग और वीडियोज देखते हैं। इससे देश की लगभग 2.5 लाख करोड़ डॉलर की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहली बार टेलीविजन को पीछे छोड़कर डिजिटल सबसे बड़ा सेगमेंट बन गया है। हालांकि, स्मार्टफोन्स पर प्रति दिन समय बिताने में इंडोनेशिया और ब्राजील के लोग भारतीयों से आगे हैं। भारत में बड़ी जनसंख्या के कारण स्मार्टफोन्स पर  बिताया जाने वाला कुल समय इसे दुनिया में सबसे बड़ा मार्केट बनाता है। 

इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए Amazon और Meta जैसी अमेरिकी कंपनियों के साथ ही Mukesh Ambani की Reliance Jio भी कोशिशों में जुटी हैं। देश के लगभग 56.2 करोड़ लोग स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करते हैं। यह अमेरिका और मेक्सिको की कुल जनसंख्या से अधिक है। पिछले वर्ष 5G सब्सक्रिप्शंस दोगुने से अधिक बढ़कर लगभग 27 करोड़ पर पहुंच गए। देश में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में से 40 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीविजन, प्रिंट और रेडियो की मुख्य ट्रेडिशनल मीडिया इंडस्ट्री के रेवेन्यू और मार्केट शेयर में कमी हुई है। मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ में क्रिकेट टूर्नामेंट्स और कॉन्सर्ट्स जैसे लाइव इवेंट्स का योगदान बढ़ा है।  हालांकि, देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष जनवरी में कमी हुई है। इसके पीछे कमजोर डिमांड और पिछले वर्ष की इनवेंटरी बचना प्रमुख कारण हैं। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने जनवरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर मजबूत ग्रोथ हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में देश में एपल की बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।  मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में स्मार्टफोन कंपनियों की शिपमेंट लगभग 1.11 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में यह लगभग 9.7 प्रतिशत की कमी है। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में भी स्मार्टफोन मार्केट में कमी हुई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »