• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्‍मार्टफोन शिपमेंट में अब Xiaomi बनी नंबर 1, भारत में किसे मिली नंबर 2 और 3 पर जगह, जानें

स्‍मार्टफोन शिपमेंट में अब Xiaomi बनी नंबर-1, भारत में किसे मिली नंबर-2 और 3 पर जगह, जानें

India Smartphone Shipments Q2 2024 : शिपमेंट्स के मामले शाओमी (Xiaomi) टॉप पर है। उसने वीवो (Vivo) को पीछे छोड़ दिया है।

स्‍मार्टफोन शिपमेंट में अब Xiaomi बनी नंबर-1, भारत में किसे मिली नंबर-2 और 3 पर जगह, जानें

ब्रैंड वैल्‍यू की बात करें तो सैमसंग टॉप पोजिशन पर है। उसने 24.5 फीसदी मार्केट कब्‍जाया है।

ख़ास बातें
  • काउंटरपॉइंट की रिसर्च रिपोर्ट आई
  • 2024 के दूसरे क्‍वॉर्टर पर रिपोर्ट
  • स्‍मार्टफोन्‍स की शिपमेंट्स पर शाओमी सबसे आगे
विज्ञापन
Counterpoint New Report : काउंटरपॉइंट रिसर्च की लेटेस्‍ट रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 की पहली तिमाही में बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद भारत के स्मार्टफोन शिपमेंट में गिरावट आई है। 2024 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में देश के स्मार्टफोन शिपमेंट में साल-दर-साल (YoY) 2 फीसदी की कमी आई है। इस गिरावट की कई वजहें हैं, जिनमें हीटवेव और स्‍लो डिमांड को प्रमुख माना गया है। शिपमेंट्स के मामले शाओमी (Xiaomi) टॉप पर है। उसने वीवो (Vivo) को पीछे छोड़ दिया है। शाओमी के टॉप पर आने की वजह उसका पोर्टफोलियो बताया जा रहा है। कंपनी, एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन्‍स से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक डिवाइसेज पेश कर रही है। 

2023 के दूसरे क्‍वॉर्टर से तुलना करें तो 2024 (अप्रैल-जून) में शाओमी की शिपमेंट 18.9 फीसदी रही, जो पिछले साल इस दौरान 15 फीसदी थी। दूसरे नंबर पर वीवो (Vivo) है। उसकी शिपमेंट 18.8 फीसदी रही, जो पिछले साल इस दौरान 17.4 फीसदी थी। तीसरे नंबर पर सैमसंग है। कंपनी की शिपमेंट 18.1 फीसदी है, जो पिछले साल इस दौरान 18.4 फीसदी थी। लिस्‍ट में चौथा और पांचवां नंबर रियलमी और ओपो का है। 20.5 फीसदी शिपमेंट्स अन्‍य (Others) के नाम रही, जिसमें बाकी ब्रैंड आते हैं। 
 

ब्रैंड वैल्‍यू में Samsung टॉप पर 

ब्रैंड वैल्‍यू की बात करें तो सैमसंग टॉप पोजिशन पर है। उसने 24.5 फीसदी मार्केट कब्‍जाया है। कंपनी के अल्‍ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट ने इस साल के क्‍वॉर्टर में ईयर-ऑन-ईयर 99 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। ब्रैंड वैल्‍यू के मामले में दूसरे नंबर पर वीवो और तीसरे नंबर पर ऐपल को जगह मिली है। चौथे नंबर पर शाओमी और पांचवें पर ओपो है। 
Latest and Breaking News on NDTV
 

कुल शिपमेंट में 77% फोन 5G

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 की दूसरी तिमाही में 5G स्मार्टफोन शिपमेंट कुल मार्केट शेयर का 77 फीसदी तक पहुंच गया। 5जी स्‍मार्टफोन्‍स की कीमतों में आई कमी इसकी प्रमुख वजह है, जिससे लोग 5जी डिवाइसेज खरीदने के लिए प्रेरित हुए हैं। 
 

Poco, Motorola को भी फायदा!  

2024 की दूसरी तिमाही के रिजल्‍ट बताते हैं कि मोटोरोला ने 88 फीसदी की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ देखी है। शाओमी के सब ब्रैंड पोको ने 10 से 15 हजार के सेगमेंट में 318 फीसदी की ईयर ऑन ईयर बढ़त दर्ज की है। रियलमी के लिए ज्‍यादा अच्‍छे रिजल्‍ट नहीं हैं। उसकी ईयर ऑन ईयर ग्रोथ 2 फीसदी है। 

स्‍मार्टफोन में लगे प्रोसेसर की बात करें तो मीडियाटेक सबसे आगे है। उसका मार्केट शेयर 54 फीसदी है। क्‍वॉलकॉम प्रीमियम सेगमेंट में आगे है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »