आईबेरी ऑक्सस 4एक्स में है 4 जीबी रैम और 14 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

आईबेरी ऑक्सस 4एक्स में है 4 जीबी रैम और 14 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • आईबेरी ऑक्सस 4एक्स में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी10 प्रोसेसर है
  • कंपनी के दावे के मुताबिक यह फोन प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों के लिए है
  • इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है
विज्ञापन
आईबेरी ने भारत में अपना ऑक्सस 4एक्स स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्श साइट ईबे पर 15,990 रुपये में मिलेगा। कंपनी का दावा है कि ऑक्सस 4एक्स 'भारत का पहला 4 जीबी रैम वाला प्रीमियम स्मार्टफोन' है। यह फोन सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

4जी सपोर्ट और डुअल सिम वाले आईबेरी ऑक्सस 4एक्स में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

आईबेरी ऑक्सस 4एक्स में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4 जीबी डीडीआर3 रैम है। स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। स्मार्टफोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 148.40x74.20x7.30 मिलीमीटर है। बात करें कनेक्टिविटी की तो ऑक्सस 4एक्स वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 3जी और 4जी जैसे फीचर सपोर्ट करता है।

ऑक्सस बिजनेस डेवलेपमेंट के नितीश कृष्णन ने लॉन्च के बारे में एक ईमेल में दिए बयान के जरिए बताया, ''ऑक्सस 4एक्स को खासतौर पर ए क्लास प्रीमियम ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें ना केवल खूबसूरत फोन चाहिए होता है बल्कि कीमत भी वो कम चुकाना चाहते हैं। ऑक्सस 4एक्स प्रीमियम सेगमेंट के उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो क्लास और स्टैंडर्ड के लिए जुनूनी हैं। ''
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iBerry Auxus 4X, Auxus 4X, Mobiles, 4G Smartphone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »