4g Smartphone

4g Smartphone - ख़बरें

  • Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
    Vivo V60 Lite 4G (2026) वेरिएंट लॉन्च किया गया है और इसे कंपनी की पनामा वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नया मॉडल Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि पिछले साल के 5G वर्जन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया था। स्मार्टफोन में 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • Samsung Galaxy A07 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
    Samsung Galaxy A07 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 6 GB + 128 GB के वेरिएंट का 17,999 रुपये हो सकता है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6.7-इंच PLS LCD डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है।
  • Amazon सेल में Rs 8 हजार से सस्ते मिल रहे Samsung, Realme, Redmi जैसे ब्रांड्स के ये स्मार्टफोन!
    Amazon Great Republic Day Sale 2026 शुरू हो चुकी है। सेल में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट देने का वादा किया है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, रेफ्रिजिरेटर, फिटनेस वियरेबल्स, वाशिंग मशीन आदि पर भारी छूट दी जा रही है। सेल में ग्राहकों को सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर के तहत भी भारी छूट का वादा किया गया है।
  • न 4G न 5G, HMD Pulse 2+ में मिलेगी 4.5G कनेक्टिविटी! लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
    HMD का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Pulse 2+ लॉन्च से पहले चर्चा में आ गया है। ताजा लीक के मुताबिक, इस फोन में 6.7-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T615 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है, जिसे 4GB और 6GB RAM ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 20W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेक्शन में 50MP का मेन कैमरा और 13MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल HMD ने इन लीक स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है।
  • Poco M8 Pro में हो सकती है 6,330mAh की बैटरी, US FCC पर हुई लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन में 6,330 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Poco M7 Pro की जगह ले सकता है। Poco M8 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth और NFC के विकल्प हो सकते हैं। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चल सकता है। US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2510EPC8BG के साथ लिस्टिंग हुई है।
  • Top Smartphones Under Rs 10,000 (2025): Samsung से लेकर Motorola तक, ये हैं 8 लेटेस्ट 'बजट' स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट लगभग 10,000 रुपये तक है और आप एक लेटेस्ट और बेहतर फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हमने इस लिस्ट में ऐसे स्मार्टफोन चुनें हैं, जो हालिया महीनों में ही लॉन्च हुए हैं और इनमें डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में अच्छे स्पेसिफिकेशन्स मिल रहे हैं। इनमें Lava, HMD, Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।
  • BSNL को मिले Bharti Airtel से ज्यादा नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स
    टेलीकॉम मार्केट में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 92 प्रतिशत से अधिक की है। इस मार्केट में सरकारी टेलीकॉम कंपनियों BSNL और MTNL की संयुक्त तौर पर 7.90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हाल ही में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी की है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है।
  • 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6 Pro 4G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,372 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 4,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर सहित SuperCool VC सिस्टम दिया गया है।
  • Honor ने लॉन्च किया X7d 5G, Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट
    डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच HD+ (720 × 1,610 पिक्सल्स) TFT LCD पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Honor X7d 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है। इसके 4G वेरिएंट में Snapdragon 685 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में Adreno A619 GPU है।
  • Samsung की Galaxy A07 के लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
    सैमसंग के Galaxy A07 में 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प मिल सकते हैं। इसमें डुअल सिम और माइक्रोSD स्लॉट के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • iQOO ने लॉन्च किया Z10 Lite 4G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन मे 6.67 इंच (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 60 Hz से लेकर 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वॉलकॉम का Snapdragon 685 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 44 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • 6,000mAh बैटरी के साथ Y400 5G आज भारत में होगा लॉन्च
    यह कंपनी की Y400 सीरीज का हिस्सा होगा। पिछले महीने Vivo ने देश में Y400 Pro 5G को पेश किया था। आगामी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसके साथ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में कंपनी इसका 4G वेरिएंट भी पेश करेगी। इसमें AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसे Glam White और Olive Green कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • itel ने पहला किफायती AI फोन Super Guru 4G Max किया लॉन्च, जानें सबकुछ
    itel ने भारत में पहला AI वाला फीचर फोन itel Super Guru 4G Max पेश कर दिया है। Super Guru 4G Max की कीमत 2,099 रुपये है। यह फोन 13 महीने की वारंटी और पहले 111 दिनों के अंदर फ्री रिप्लेसमेंट के साथ आता है। Super Guru 4G Max में 3 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि कंटेंट देखने या मैसेज पढ़ने के अनुभव को बेहतर बनाता है। इसमें 2000mAh की बैटरी दी गई है। Super Guru 4G Max  फर्स्ट टाइम डिजिटल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Tech News Today: Relianco Jio के नेटवर्क में परेशानी से Honor X9c 5G के लॉन्च तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
    इस वर्ष अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्पेशल यात्रा SIM कार्ड पेश किया है। इससे अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रिचार्ज प्लान के लिए अधिक कीमत चुकाए बिना अपने परिवार और प्रियजनों से संपर्क बनाए रखने में आसानी होगी। BSNL के इस रिचार्ज प्लान का प्राइस 196 रुपये का है और इसकी वैधता की अवधि 15 दिनों की होगी।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    नए स्मार्टफोन्स AI+ Nova 5G और AI+ Pulse 4G को 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गए हैं। इसके प्राइसेज 5,000 रुपये से शुरू होंगे। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन्स कम प्राइस में AI इंटेलिजेंस और बेहतर Android एक्सपीरियंस देंगे। इनकी बिक्री केवल फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।

4g Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »