iBall Andi 4F ARC3 स्मार्टफोन के लॉन्च की खबर, कीमत 3,999 रुपये

iBall Andi 4F ARC3 स्मार्टफोन के लॉन्च की खबर, कीमत 3,999 रुपये
विज्ञापन
खबर है कि आईबॉल (iBall) ने अपने एंडी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन एंडी 4एफ एआरसी3 (Andi 4F ARC3) भारत में पेश किया है। इसके अलावा आईबॉल कोबाल्ट 6 (iBall Cobalt 6) के फिज़िकल मार्केट में उपलब्ध होने की भी खबर आई है। इस हैंडसेट को हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। यह 13,999 रुपये में मिल रहा है।

मुंबई के एक नामी रिटेलर ने जानकारी दी है कि आईबॉल एंडी 4एफ एआरसी3 (iBall Andi 4F ARC3) 3,999 रुपये में उपलब्ध है। अभी तक iBall की ओर से इस हैंडसेट के बारे में ना कोई जानकारी दी गई है और ना ही इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

रिटेलर के मुताबिक, Andi 4F ARC3 स्मार्टफोन आउट बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें डुअल सिम सपोर्ट मौजूद है। डिवाइस में 4 इंच का WVGA (480x800 pixels) डिस्प्ले है और यह 1.2GHz quad-core प्रोसेसर और 512MB रैम (RAM) के साथ आएगा।

Andi 4F ARC3 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसका फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो Andi 4F ARC3 में 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, GPS/ A-GPS और माइक्रो-यूएसबी मौजूद है। हैंडसेट में 1350mAh की बैटरी है।

वहीं, iBall Cobalt 6 में 6 इंच (1080x1920 pixels) का फुल-एचडी टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.7GHz octa-core प्रोसेसर के साथ 2GB का RAM दिया गया है। हैंडसेट 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

स्मार्टफोन में BSI सेंसर और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। डिवाइस में सीन डिटेक्शन, पनोरमा, जीयो-टैगिंग, डबल एक्सपोज़र, स्माइल शॉट और एचडीआर फ़ीचर मौजूद हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो iBall Cobalt 6  3G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी, GPS/ A-GPS, 3.5mm ऑडियोर जैक, एफएम रेडियो, USB OTG और MediaTek का HotKnot के साथ आएगा। डिवाइस में 3000mAh की बैटरी है और यह ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसकी उपलब्धता की जानकारी The Techolic ब्लॉग ने दी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »