Huawei Y9 (2019) अब भारत में 10 जनवरी को होगा लॉन्च

Huawei Y9 (2019) को भारत में अब 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। Huawei Y9 (2018) के इस अपग्रेड हैंडसेट को पहले 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना था। हालांकि, कंपनी ने किसी कारणवश इस तारीख को लॉन्च इवेंट रद्द करने का फैसला किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जनवरी 2019 15:52 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है
  • किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है Huawei Y9 (2019)
  • Huawei Y9 (2019) में कुल चार कैमरे हैं

Huawei Y9 (2019) अब भारत में 10 जनवरी को होगा लॉन्च

Huawei Y9 (2019) को भारत में अब 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। Huawei Y9 (2018) के इस अपग्रेड हैंडसेट को पहले 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना था। हालांकि, कंपनी ने किसी कारणवश इस तारीख को लॉन्च इवेंट रद्द करने का फैसला किया। इसके बाद सोमवार को कंपनी ने नया मीडिया इनवाइट भेजा। Huawei Y9 (2019) को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon.in पर बेचा जाएगा।

Huawei Y9 (2019) के डिजाइन की बात करें तो फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच के साथ दो सेल्फी सेंसर हैं।वहीं हुवावे वाई9 (2019) के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे, फिंगरपप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल है। गौर करने वाली बात है कि Amazon India ने हुवावे वाई9 (2019) का टीज़र भी ज़ारी किया है। अहम खासियतों की बात करें तो Huawei Y9 (2019) में 6.5 इंच डिस्प्ले, दो रियर और दो फ्रंट कैमरे, हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और 4000 एमएएच बैटरी दी गई है।
Advertisement
 

Huawei Y9 की भारत में कीमत

ताज़ा मीडिया इनवाइट से पुष्टि हुई है कि हुवावे वाई9 (2019) को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। Huawei इस फोन के लिए नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसी इवेंट में हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में खुलासा किया जाएगा। Amazon India पर Huawei Y9 (2019) के लिए अलग वेबपेज लाइव किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से साफ है कि इस हैंडसेट के साथ ग्राहकों को 2,990 रुपये का बोट रॉकर्ज़ स्पोर्ट्स ब्लूटूथ हेडफोन मुफ्त दिया जाएगा।

 
 

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आने का दावा किया गया है।
Advertisement

हुवावे वाई9 (2019) की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है जिसके बारे में स्मार्टफोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। अपग्रेड हुए फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी में फिंगरप्रिंट नेविगेशन भी है। जिसकी मदद से यूज़र सभी नोटिफिकेशन को एक की से मैनेज कर पाएंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei Y9 Price, Huawei Y9 Price In India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.