Huawei Y7 Prime 2018 हुआ लॉन्च, इसमें है 5.99 इंच का डिस्प्ले और दो रियर कैमरे

Huawei ने मंगलवार को P20 स्मार्टफोन रेंज, Huawei Porsche Design Mate RS के साथ Huawei Y7 Prime 2018 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया।

Huawei Y7 Prime 2018 हुआ लॉन्च, इसमें है 5.99 इंच का डिस्प्ले और दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • Huawei Y7 Prime 2018 स्मार्टफोन लॉन्च
  • हुआवे ने गुपचुप ढंग से वाई7 प्राइम 2018 से उठाया पर्दा
  • हैंडसेट पिछले साल लॉन्च हुए Huawei Y7 Prime का नया वर्ज़न है
विज्ञापन
Huawei ने मंगलवार को  P20 स्मार्टफोन रेंज,  Huawei Porsche Design Mate RS के साथ  Huawei Y7 Prime 2018 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने पेरिस में हुए एक इवेंट में पी20, पी20 प्रो फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। बता दें कि कंपनी, हुआवे पी20 लाइट महीने की शुरुआत में ही लॉन्च कर दिया था। अब हुआवे ने गुपचुप ढंग से वाई7 प्राइम 2018 से पर्दा उठा दिया है। दरअसल यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च हुए Huawei Y7 Prime का नया वर्ज़न है।

Huawei Y7 Prime में 5.99 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें नॉच नहीं है। फीचर के नाम पर फोन में कोई टॉप स्पेसिफिकेशन नहीं है। हैंडसेट में फेस अनलॉक, स्प्लिट स्क्रीन मोड, फुल व्यू डिस्प्ले, एआर लेंस, डुअल कैमरा, एंड्रॉयड ओरियो जैसे फीचर हैं। ध्यान रहे, हुआवे ने वाई7 प्राइम 2018 की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि, हमें जानकारी है कि फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग वेरिएंट में उपलब्ध होगा।  
 

Huawei Y7 Prime 2018 स्पेसिफिकेशन

फोन में 5.99 इंच का 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 3 कार्ड स्लॉट दिए गए हैं, जिसकी मदद से दो सिम समेत एक माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम एमएसएम8937 स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

Huawei Y7 Prime में 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस दिया गया है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी है। वज़न कुल 155 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »