Huawei Y5P और Huawei Y6P में हो सकता है यह प्रोसेसर, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

जानकारी मिली है कि Huawei Y5P को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में देख सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ Huawei Y6P में ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन दिया गया है।

Huawei Y5P और Huawei Y6P में हो सकता है यह प्रोसेसर, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Huawei ने नहीं किया इन दोनों ही फोन के लॉन्च का ऐलान

ख़ास बातें
  • Huawei Y5P में मिल सकता है डुअल कैमरा सेटअप
  • Huawei Y6P में मौजूद होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों ही फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होंगे
विज्ञापन
Huawei को लेकर एक टिप्सटर का दावा है कि वह दो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिनके नाम हैं Huawei Y5P और Huawei Y6P। टिप्सटर के अनुसार, दोनों ही हुवावे फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होंगे। इसी के साथ टिप्सटर ने इन दोनों ही स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की तरफ भी इशारा दिया है, जिसमें प्रेस रेंडर्स के साथ फोन की बैटरी के साथ कैमरा सेटअप तक की जानकारी शामिल है। हालांकि, टिप्सटर ने हुवावे वाई5पी और हुवावे वाई6पी स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

टिप्सटर सुधांशू अम्भोरे ने ट्विटर पर इस कथित Huawei Y5P और Huawei Y6P के कथित स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स साझा किए हैं। स्मार्टफोन की यह जानकारी सोमवार को ट्विटर पर पोस्ट की गई थी।

कथित प्रेस रेंडर्स में हम हुवावे वाई5पी को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में देख सकते हैं। दूसरी तरफ, हुवावे वाई6पी में ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन दिया गया है।

जैसा कि हमने पहले बताया, टिप्सटर ने स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, Huawei ने तो इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 

Huawei Y5P specifications (expected)

टिप्सटर के अनुसार, हुवावे वाई5पी स्मार्टफोन डुअल-सिम को सपोर्ट करेगा और यह एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 पर काम करेगा। फोन में 5.45 इंच का एचडी+(720x1,440 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगा।

कैमरे की बात करें, तो हुवावे वाई5पी फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि फोन के सेकेंडरी कैमरे और फ्रंट कैमरे को लेकर टिप्सटर ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इसके साथ ही, टिप्सटर का दावा है कि इस फोन में 3020 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसमें 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया जाएगा। स्टोरेज 32 जीबी की होगी, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा।

आखिर में इस फोन का डाइमेंशन 146.5 x70.94x8.35एमएम और भार 144 ग्राम होगा।
 

Huawei Y6P specifications (expected)

हुवावे वाई6पी स्मार्टफोन भी डुअल-सिम को सपोर्ट करेगा और यह एंड्रॉयड 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। फोन में 6.3 इंच का एचडी+(720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में भी मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर होगा, जिसके साथ 3 जीबी रैम मिलेगा। फोन के कथित रेंडर में हमे इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिखा है।

फोटोग्राफी के लिए हुवावे वाई6पी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा।

टिप्सटर के अनुसार, 64 जीबी स्टोरेज होगी, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। फोन में बैटरी 5000 एमएएच की दी जाएगी, इसके अलावा इस फोन में आपको माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा।

आखिर में इस फोन का डाइमेंशन 159.07x74.06x9.04एमएम और भार 185 ग्राम होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  2. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  3. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  4. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  6. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  7. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  8. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  9. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  10. इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »