7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत

Huawei Pura X View चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, 120Hz OLED डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 सितंबर 2026 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Pura X View में 200MP मेन कैमरा दिया गया है
  • फोन 7000mAh Battery और 66W Fast Charging सपोर्ट करता है
  • Pura X View में 1TB तक Storage का ऑप्शन मिलेगा

Huawei Pura X View में 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी दी गई है

Photo Credit: Huawei

Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन Pura X View चीन में लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे खास बात इसका वाइड-स्क्रीन डिजाइन है, जिसमें 6.39 इंच का OLED डिस्प्ले 16:9.5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग मिलती है। फोन में Kirin 9030S चिपसेट के साथ 12GB RAM और 256GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 200MP RYYB मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में 7000mAh बैटरी भी दी गई है।

Huawei Pura X View की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 5,999 युआन यानी करीब 84,400 रुपये से शुरू होती है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 6,999 युआन यानी करीब 98,490 रुपये और 12GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 8,499 युआन यानी करीब 1,19,600 रुपये है। फोन Shadow Red, Linen Gray, Zero White और Phantom Black कलर में पेश किया गया है। चीन में इसकी बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी। भारत में लॉन्च और कीमत को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Huawei Pura X View में 6.39 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2232x1320 पिक्सल है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:9.5 है, यानी यह सामान्य स्मार्टफोन स्क्रीन की तुलना में ज्यादा चौड़ी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और Kunlun Glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है। स्क्रीन के चारों तरफ 1.05mm के समान बेजल हैं।

फोटोग्राफी के लिए Huawei Pura X View में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP RYYB मेन कैमरा है, जिसका सेंसर 1/1.28 इंच का है और अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा में भी OIS मिलता है, जबकि अल्ट्रावाइड कैमरा मैक्रो शूटिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Huawei ने कैमरा सिस्टम में AI पोज रिकमेंडेशन और 3D डायनेमिक फोटोग्राफी जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Huawei का Kirin 9030S चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB RAM मिलती है और स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB के विकल्प हैं। फोन में लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान को मैनेज करने के लिए फुल-एरिया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Pura X View HarmonyOS 7 पर चलता है। इसमें Huawei Share का नया रिमोट ट्रांसफर फीचर भी मिलता है, जिसके जरिए हाई-रिजॉल्यूशन फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी फाइलें दूर से ट्रांसफर की जा सकती हैं।

Advertisement

Huawei Pura X View में 7000mAh की सिलिकॉन-एनोड बैटरी दी गई है। यह 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 6.68mm और वजन करीब 201 ग्राम है। डिवाइस को IP68 और IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस भी मिला है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C और डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS समेत कई ऑप्शन दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.