• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट

Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट

Huawei Pura 90 Plus चीन में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में 50MP का 1-इंच टाइप कैमरा सेंसर, 5700mAh बैटरी, 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जानें कीमत और फीचर्स।

Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट

Photo Credit: Huawei

Huawei Pura 90 Plus में 50MP कैमरा, 5700mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है

ख़ास बातें
  • Huawei Pura 90 Plus चीन में 5,499 युआन की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ
  • फोन में 50MP का 1-इंच टाइप कैमरा सेंसर और Kirin 9025 प्रोसेसर है
  • 5700mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
विज्ञापन

Huawei Pura 90 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन Kirin 9025 प्रोसेसर, 50MP के मेन कैमरे और 5700mAh बैटरी के साथ आया है। फोन में 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Huawei Pura 90 Plus में 1-इंच टाइप का कैमरा सेंसर दिया गया है, जो वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है।

Huawei Pura 90 Plus को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 5,499 चीनी युआन (लगभग 73,500 रुपये) है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 चीनी युआन (लगभग 80,500 रुपये) रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 6,999 चीनी युआन (लगभग 94,000 रुपये) है। ये भारतीय रुपये में अनुमानित कीमतें हैं। कंपनी ने अभी भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।

Huawei Pura 90 Plus में 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2848×1276 पिक्सल है। स्क्रीन में 1Hz से 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ 1440Hz PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए दूसरी जनरेशन का Kunlun Glass मिलता है। स्मार्टफोन में कंपनी का Kirin 9025 प्रोसेसर दिया गया है और यह HarmonyOS 7 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 1-इंच टाइप सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.6 से f/4.0 तक के वेरिएबल अपर्चर को सपोर्ट करता है। इसके साथ 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो OIS और 4x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। फोन में 40MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 1.5MP का Red Maple मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी की बात करें तो Huawei Pura 90 Plus में 5700mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। चीन में फोन सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर भी सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  5. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  6. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  7. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  8. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  9. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  10. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »