हुवावे पी9 लाइट स्मार्टफोन की कथित तस्वीर लीक

हुवावे पी9 लाइट स्मार्टफोन की कथित तस्वीर लीक
विज्ञापन
हुवावे के आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी9 को लेकर कई लीक में जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन के पी9 लाइट और पी9 मैक्स के साथ 6 अप्रैल को लॉन्च होने की खबरें हैं। अब कुछ कथित लीक तस्वीरों में पी9 लाइट स्मार्टफोन के दिखने का दावा किया गया है।

एक टिप्सटर द्वारा ट्वीट की गई  जानकारी के मुताबिक पी9 लाइट स्मार्टफोन में 5.2 इंच डिस्प्ले होगा और यह 7.6 एमएम पतला होगा। अपने साथी स्मार्टफोन पी9 की तरह ही पी9 लाइट स्मार्टफोन मेटल डिजाइन से लैस होगा और इसमें नेक्सस 6पी की तरह रियर कैमरा होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और एक रेगुलर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होने की उम्मीद है।

लीक हुई तस्वीरोम में हुवावे पी9 लाइट स्मार्टफोन के नीचे की तरफ डुअल स्पीकर देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही दायीं तरफ पॉवर और वॉल्यूम बटन हैं। माइक्रोफोन के लिए दिए दिए एक छेद के साथ ही ऊपर की तरफ एक 3.5 एमएम का जैक भी है। बायीं तरफ फोन में सिम ट्रे होगी। वहीं पी9 लाइट स्मार्टफोन का डाइमेँशन 146.8x72.5x7.6 मिलीमीटर हो सकता है।
 

इससे पहले इसी हफ्ते हुवावे पी9 स्मार्टफोन को कथित तौर पर कंपनी अध्यक्ष को इस्तेमाल करते देखा गया था। डुअल एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस सेंसर के साथ फोन के रियर पैनल के ऊपरी कोने पर दो कैमरे देखे जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक फोन में दूसरे कैमरे का उद्देश्य नहीं पता लग सका है लेकिन उम्ममीद है कि इसे वाइड एंगल तस्वीर लेने या तस्वीर खींचने के बाद रीफोकस करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी के किरिन 950 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3900 एमएएच बैटरी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  2. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  3. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  4. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  6. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  7. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  8. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  9. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »