हुवावे पी9 स्मार्टफोन की कथित तस्वीर जारी, 6 अप्रैल को होगा लॉन्च

हुवावे पी9 स्मार्टफोन की कथित तस्वीर जारी, 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
विज्ञापन
सुर्खियों में छाए हुवावे पी9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की नई तस्वीरें लीक हो गई हैं। एक चीनी वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी के अध्यक्ष को डुअल रियर कैमरे से लैस हुवावे पी9 स्मार्टफोन को इस्तेमाल करते देखा गया।

हुवावे द्वारा लॉन्च इवेंट के लिए जारी किये गए आधिकारिक टीजर में पी9 स्मार्टफोन में डुअल कैमरे की एक तरह से पुष्टि कर दी गई है। मेटर बॉडी वाले हुवावे पी9 स्मार्टफोन की लीक तस्वीरों में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा जा सकता है।
 

डुअल एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस सेंसर के साथ फोन के रियर पैनल के ऊपरी कोने पर दो कैमरे देखे जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक फोन में दूसरे कैमरे का उद्देश्य नहीं पता लग सका है लेकिन उम्ममीद है कि इसे वाइड एंगल तस्वीर लेने या तस्वीर खींचने के बाद रीफोकस करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस मेटल बॉडी वाले स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल में किनारे पर चैम्फर्ड एज हैं। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट, 3.5 एमएम जैक और लाउडस्पीकर होने की जानकारी भी सामने आ चुकी है। इससे पहले इस चीनी कंपनी ने इसी महीने 6 अप्रैल को लंदन एक इवेंट आयोजित करने की पुष्टि की थी। इन नई तस्वीरों को सबसे पहले न्यूज़ड्राइवर्स पर देखा गया।

फोन के बैक पर दिख रहे डुअल कैमरे को लेकर लीक में पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। नई तस्वीरों से पता चलता है कि पी9 का डिजाइन लगभग पूरी तरह से इसके पिछले जेनरेशन के फोन से मिलता जुलता है। ताजा खबरों और लीक के मुताबिक इस स्मार्टफोन के चार वेरिएंट- पी9, पी9 लाइट पी9 और पी9 मैक्स लॉन्च किये जा सकते हैं।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी के किरिन 950 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3900 एमएएच बैटरी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »