हुवावे पी9 स्मार्टफोन के चार वेरिएंट जल्द होंगे लॉन्च

हुवावे पी9 स्मार्टफोन के चार वेरिएंट जल्द होंगे लॉन्च
विज्ञापन
हुवावे पी9 स्मार्टफोन को डेवलप किए जाने की जानकारी कई दिनों से मीडिया में है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की यह कंपनी अपने हुवावे पी9 स्मार्टफोन के साथ तीन और वेरिएंट जल्द ही पेश करेगी।

वेंचर बीट ने कंपनी की इस योजना से जुड़े लोगों के हवाले से जानकारी दी है कि हुवावे अपने पी9 स्मार्टफोन के चार वेरिएंट लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे इन डिवाइस को एमडब्ल्यूसी ट्रेड शो के बजाय अलग से एक इवेंट आयोजित करके पेश करेगी। कंपनी का मानना है कि एमडब्ल्यूसी में बहुत सारे फोन लॉन्च किए जाते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हुवावे रेगुलर पी9, पी9 लाइट और पी9 मैक्स वेरिएंट पेश करेगी। अफसोस की बात यह है कि रिपोर्ट में कहीं भी चौथे वेरिएंट का ज़िक्र नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पी9 का प्रीमियम वर्ज़न होगा।

पी9 के चौथा वेरिएंट बड़े स्क्रीन, ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ आएगा। हुवावे पी9 के चौथे वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत कैमरा होगा। इसमें डुअल कैमरा सेटअप होने की भी जानकारी दी गई है जिसमें से एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। इसमें कुछ कैमरा ट्रिक भी दिए जाएंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चौथे वेरिएंट में कुछ ऐसे अनोखे फ़ीचर होंगे जो बाकी तीन वेरिएंट का हिस्सा नहीं हैं।

पी9 के चार वेरिएंट के अलावा इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 में लॉन्च किए जाने वाले किसी हुवावे फोन में क्वाड-एचडी स्क्रीन नहीं होगा। यानी हुवावे नेक्सस 6पी इस फ़ीचर के साथ आने वाला कंपनी का एक मात्र स्मार्टफोन बना रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  2. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  5. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  6. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  7. Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  8. Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
  9. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
  10. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »