Huawei P40 सीरीज़ से 26 मार्च को ऑनलाइन इवेंट में उठेगा पर्दा

एक रिपोर्ट में हमें Huawei P40 का कथित प्रोटोटाइप देखने को मिला। बता दें कि हुवावे पी40 इस सीरीज़ का शुरुआती मॉडल है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस था। पिछले हिस्से पर सबसे नीचे एक पेरिस्कोप लेंस था।

Huawei P40 सीरीज़ से 26 मार्च को ऑनलाइन इवेंट में उठेगा पर्दा

Huawei P40 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन अभी सार्वजनिक नहीं

ख़ास बातें
  • कोरोना वायरस के खतरे के चलते ऑनलाइन होगा लॉन्च इवेंट
  • हुआवे पी40 सीरीज़ फोन में विज़नरी फोटोग्राफी का वादा
  • पी40 सीरीज़ में कम से कम 4,500 एमएएच बैटरी हो सकती है
विज्ञापन
Huawei P40 सीरीज़ के स्मार्टफोन 26 मार्च को लॉन्च होंगे। हुवावे की पी40 सीरीज़ का यह लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। ये सारी जानकारियां Huawei द्वारा दी गई है। अधिकारिक लॉन्च की तारीख के ऐलान के हफ्ते बाद इस चीनी टेक कंपनी ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया। बता दें कि इस वायरस के खतरे के कारण कई मेगा टेक शो रद्द हो चुके हैं। हुआवे पी40 सीरीज़ को लेकर कई लीक और अफवाहें सामने आ चुकी हैं। हालांकि हुवावे ने फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर अब तक कोई पुष्टि नहीं की है।

Huawei द्वारा मंगलवार को पोस्ट किए गए ट्वीट में अगामी हुवावे पी40 सीरीज़ में 'विज़नरी फोटोग्राफी' होने का भी वादा किया गया।

पिछले हफ्ते की एक रिपोर्ट में हमें Huawei P40 का कथित प्रोटोटाइप देखने को मिला। बता दें कि हुवावे पी40 इस सीरीज़ का शुरुआती मॉडल है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस था। पिछले हिस्से पर सबसे नीचे एक पेरिस्कोप लेंस था। यह Huawei P40 Pro का भी हिस्सा हो सकका है। वहीं, पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हुवावे पी40 प्रो पांच रियर कैमरों के साथ आएगा। दोनों ही फोन में दो सेलफी कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।

इन फोन में हम Huawei Mate 30 Pro की तुलना में बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। अगर अफवाहें सही साबित होती हैं तो हुवावे पी40 सीरीज़ में कम से कम 4,500 एमएएच की बैटरी होगी।

हम उम्मीद कर रहे हैं कि फोन में 6.57 इंच का फुल एचडी+ या फिर 2K एमोलेड डिस्प्ले होगा। जिसमें डीसीआई-पी3 और एचडीआर सपोर्ट भी मौज़ूद होगा। हुआवे पी40 में हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन फ्लैगशिप प्रोसेसर होगा।

हाल ही में हुवावे पी40 सीरीज़ के Huawei P40 Lite और Huawei P40 Lite E हैंडसेट लॉन्च हुए थे। जहां, हुआवे पी40 लाइट ई के 4 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत पौलेंड में PLN 699 (लगभग 13,300 रुपये) है। वहीं, हुआवे पी40 लाइट के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 299 (लगभग 23,378 रुपये) है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + Infrared
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »