Huawei P20 और Huawei P20 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च

Huawei के P20 और P20 Pro स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाज़ार में दस्तक देंगे। दोनों ही हैंडसेट से इसी हफ्ते पेरिस में हुए एक इवेंट में पर्दा उठाया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 मार्च 2018 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Huawei के P20 और P20 Pro स्मार्टफोन जल्द आएंगे भारत
  • दोनों ही हैंडसेट से इसी हफ्ते पेरिस में हुए इवेंट में उठा था पर्दा
  • हैंडसेट Huawei P10 के अपग्रेड वर्ज़न होंगे
Huawei के P20 और P20 Pro स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाज़ार में दस्तक देंगे। दोनों ही हैंडसेट से इसी हफ्ते पेरिस में हुए एक इवेंट में पर्दा उठाया गया था। हैंडसेट Huawei P10 के अपग्रेड वर्ज़न होंगे। इन स्मार्टफोन में एआई रहित कैमरा फीचर होंगे। कैमरे को बेहतर बनाने के लिए लाइका की मदद ली गई है। Huawei ने हाल में अपनी आधिकारिक वेबसाइट से टीज़र जारी कर नए स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने का इशारा दिया था। हालांकि, उपलब्धता को लेकर कोई तय समय नहीं बताया गया था। लेकिन टीज़र में लिखा देखा गया है "Coming Sooon in India". 3 बार ओ से इशारा मिला था कि Huawei P20 Pro के बैक में 3 कैमरे होंगे। पी20 प्रो कंपनी के सस्ते हैंडसेट के साथ दस्तक दे सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के ज़रिए ही भारतीय बाज़ार में स्मार्टफोन बेचेगी।

कीमत की बात करें तो अभी यह साफ नहीं है कि Huawei P20 और P20 Pro की भारत में क्या कीमत होगी। हालांकि, Huawei P20 and P20 की यूरोप में कीमत 649 यूरो (तकरीबन 52,200 रुपये) है, जबकि Huawei P20 Pro 899 यूरो (72,300 रुपये) का है।
Advertisement
 

Huawei P20, P20 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Huawei P20, P20 Pro  एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलते हैं। स्मार्टफोन गूगल एआरकोर, 360 डिग्री फेस अनलॉक फीचर से लैस हैं। Huawei P20 में 5.8 इंच का फुल एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले है। वहीं Huawei P20 Pro में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस ओलेड फुल व्यू स्क्रीन दी गई है।

दोनों स्मार्टफोन में काम करता है हुआवे हाईसिलिकॉन किरीन 970 प्रोसेसर। इसमें एनपीयू भी दिया गया है। Huawei P20 में 4 जीबी रैम दिए गए हैं, वहीं Huawei P20 Pro 6 जीबी रैम के साथ आएगा। दोनों हैंडसेट का इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।
Advertisement

Huawei P20 में डुअल रियर कैमरे हैं, जिनमें एक 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 20 मेगापिक्सल। अपर्चर एफ/1.8 और एफ/1.6 क्रमश: है। Huawei P20 Pro के बैक में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, जिसमें 8 मेगापिक्सल, 40 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल होंगे। इस जुगलबंदी से यूज़र को मिलेगा 5 गुना हाइब्रिड ज़ूम और 10 गुना डिजिटल ज़ूम। दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट में 24.8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से दोनों फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी दिए जाएंगे। Huawei P20 को पावर देगी 3400 एमएएच की बैटरी, वहीं Huawei P20 Pro में होगी 4000 एमएएच की बैटरी। दोनों ही हैंडसेट हुआवे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेंगे। दावा यह भी है कि 58 फीसदी चार्ज होने में इन्हें महज़ 30 मिनट लगेंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei P20, Huawei P20 Pro, Huawei, Android, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  3. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.