Huawei Nova 5i के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Geekbench लिस्टिंग में GLK-LX3 मॉडल नंबर के साथ एक फोन लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Huawei Nova 5i स्मार्टफोन से संबंध रखता है।

Huawei Nova 5i के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
ख़ास बातें
  • हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है हुवावे नोवा 5आई
  • हैंडसेट में 3,900 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा
  • 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हो सकता है Huawei Nova 5i
विज्ञापन
Huawei Nova 5i को भविष्य में हुवावे नोवा 5 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले Huawei Nova 5i को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। Huawei के नए फोन के कई वेरिएंट सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए गए हैं। जानकारी मिली है कि Nova 5i कंपनी के हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आएगा। कई ऑनलाइन लिस्टिंग में 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 9 पाई का ज़िक्र है।

Geekbench लिस्टिंग में GLK-LX3 मॉडल नंबर के साथ एक फोन लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Huawei Nova 5i स्मार्टफोन से संबंध रखता है। लिस्टिंग में जि़क्र है कि फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें 4 जीबी रैम हैं। प्रतीत होता है कि इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का बेस फ्रिक्वेंसी 1.71 गीगाहर्ट्ज़ होगा। दावों पर गौर करें तो इस फोन में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर दिया जाना तय है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो गीकबेंच की लिस्टिंग में फोन को 1,538 सिंगल-कोर स्कोर और 5,388 मल्टी-कोर स्कोर के साथ लिस्ट किया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अलावा, GLK-LX3 मॉडल नंबर वाले हुवावे फोन एफसीसी सर्टिफिकेशन मिला है। इस लिस्टिंग से साफ है कि फोन 4जी एलटीई और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन के साथ आएगा। दावा तो यह भी है कि फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.0.104 पर चलेगा। इसके अलावा एफसीसी के कागज़ातों से हैंडसेट में 3,900 एमएएच की बैटरी और 10 वॉट की चार्जिंग का खुलासा हुआ है।

ताइवान की एनसीसी सर्टिफिकेशन की बात करें तो यहां GLK-LX2 मॉडल नंबर के साथ एक हुवावे फोन को लिस्ट किया गया है। यह Huawei Nova 5i का एक और वेरिएंट हो सकता है।

एनसीसी की लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। स्मार्टफोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। प्रतीत होता है कि इस हुवावे हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »