Huawei P Smart S लॉन्च, 48 मेगापिक्सल सेंसर है खासियत

Huawei P Smart S को इटली में EUR 259.90 (करीब 22,100 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन ब्रीथिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है।

Huawei P Smart S लॉन्च, 48 मेगापिक्सल सेंसर है खासियत
ख़ास बातें
  • Huawei P Smart S में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • किरिन 710एफ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है हुवावे पी स्मार्ट एस
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है Huawei P Smart S में
विज्ञापन
Huawei ने इटली में Huawei P Smart S स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नाम से भले ही यह नया स्मार्टफोन लगे, लेकिन वास्तव में यह बीते साल चीन में लॉन्च किए गए Huawei Enjoy 10s का रीब्रांडेड वर्ज़न है। हुवावे पी स्मार्ट एस में 6.3 इंच का ओलेड डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। Huawei ने अपने इस हैंडसेट में किरिन 710एफ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और पिछले हिस्से पर तीन कैमरे दिए गए हैं।
 

Huawei P Smart S price

हुवावे पी स्मार्ट एस को इटली में EUR 259.90 (करीब 22,100 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन ब्रीथिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है।
 

Huawei P Smart S specifications

हुवावे पी स्मार्ट एस में 6.3 इंच में एमोलेड डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ। एमोलेड डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में किरिन 710एफ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यहां पर कंपनी ने Huawei Enjoy 10s की तुलना में बदलाव किया है जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Huawei P Smart S में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट चार्जर के साथ आती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में आगे की तरफ ड्यूड्रॉप नॉच में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

डुअल-सिम डिवाइस 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इसका डाइमेंशन 157.4 x 73.2 x 7.75 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710एफ
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  2. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  3. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  4. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  5. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  6. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  7. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  8. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  9. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  10. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »