• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!

Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!

Amazon ने “Alexa for Shopping” नाम का नया AI फीचर पेश किया है। यह यूजर्स की पसंद, शॉपिंग हिस्ट्री और आदतों के हिसाब से पर्सनल शॉपिंग एक्सपीरियंस देगा।

Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!

Photo Credit: Amazon

ख़ास बातें
  • Amazon ने नया AI-बेस्ड “Alexa for Shopping” फीचर पेश किया
  • यूजर्स आवाज में सवाल पूछकर प्रोडक्ट सुझाव पा सकेंगे
  • AI कीमत कम होने पर अलर्ट और ऑटो शॉपिंग भी करेगा
विज्ञापन

Amazon अपनी शॉपिंग सर्विस को पहले से ज्यादा पर्सनल और स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने "Alexa for Shopping" नाम का नया AI फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान इंसानों जैसी बातचीत वाला अनुभव देगा। Amazon का कहना है कि यह फीचर यूजर्स की शॉपिंग हिस्ट्री, पसंद और खरीदारी की आदतों को समझकर ज्यादा पर्सनल सुझाव देगा। फिलहाल कंपनी के पास Rufus AI टूल मौजूद है, लेकिन नया Alexa for Shopping फीचर Rufus और Alexa Plus दोनों की क्षमताओं को मिलाकर तैयार किया गया है। कंपनी इसे सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक स्मार्ट शॉपिंग असिस्टेंट के तौर पर पेश कर रही है।

फिलहाल Alexa for Shopping फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है। यूजर्स इसे Amazon Shopping ऐप, Amazon वेबसाइट और Echo Show डिवाइसेज के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए Prime मेंबरशिप या Echo डिवाइस की जरूरत नहीं होगी।

Amazon के मुताबिक यूजर्स अब सीधे Amazon सर्च बार में नेचुरल भाषा में सवाल पूछ सकेंगे। उदाहरण के तौर पर यूजर पूछ सकता है कि "एंटरटेनमेंट के लिए कौन-सा टैबलेट बेहतर रहेगा?", "मेरे लिए सबसे सस्ते Bluetooth ईयरबड्स दिखाओ", "मैंने पिछली बार कॉफी कब ऑर्डर की थी?" या "हर महीने डॉग फूड ऑटोमैटिक ऑर्डर कर देना" आदि। इसके बाद AI उसी हिसाब से जवाब और सुझाव देगा।

Amazon का कहना है कि Alexa for Shopping कई प्रोडक्ट्स की तुलना एक साथ कर सकता है और अलग-अलग कैटेगरी के लिए AI जनरेटेड समरी भी दिखाएगा। इसके अलावा यह एक साल तक की प्राइस हिस्ट्री ट्रैक करने में भी सक्षम होगा, जिससे यूजर्स यह समझ सकेंगे कि किसी प्रोडक्ट की कीमत पहले कितनी थी।

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Amazon

Amazon ने इसमें ऑटोमेशन फीचर्स भी जोड़े हैं। यूजर्स AI को ग्रॉसरी दोबारा ऑर्डर करने, अक्सर खरीदे जाने वाले प्रोडक्ट्स कार्ट में जोड़ने या किसी प्रोडक्ट की कीमत कम होने पर नोटिफिकेशन भेजने जैसे काम दे सकते हैं। कंपनी के मुताबिक एआई इन टास्क्स को अपने आप पूरा करेगा।

इसके अलावा "Shop Direct" फीचर के जरिए AI दूसरे रिटेलर्स से खरीदारी में भी मदद कर सकेगा। वहीं "Buy for Me" फीचर सेव की गई पेमेंट और डिलीवरी जानकारी का इस्तेमाल करके ऑटोमैटिक खरीदारी भी पूरी कर सकेगा।

Amazon का कहना है कि यह AI समय के साथ यूजर की पसंद और शॉपिंग आदतों को बेहतर तरीके से समझने लगेगा। अगर यूजर पहले Alexa से गिफ्ट्स या घर के सामान को लेकर बातचीत कर चुका है, तो एआई बाद में उसी हिसाब से प्रोडक्ट सुझाव और रिमाइंडर्स दिखा सकेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »