Huawei Nova 3i की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, लॉन्च की तारीख को लेकर दावा

Huawei Nova 3i नाम के एक स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। दरअअल, चीन में हाल ही में हुवावे नोवा 3 को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी Nova 3i मॉडल को उतारे की प्लानिंग कर रही है जो थोड़े अलग स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा।

Huawei Nova 3i की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, लॉन्च की तारीख को लेकर दावा

Huawei Nova 3

ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 3आई में नए किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा
  • Huawei Nova 3i में नोवा 3 वाला ही सेल्फी कैमरा सेटअप होगा
  • हुवावे नोवा 3आई के दो वेरिएंट होंगे
विज्ञापन
Huawei Nova 3i नाम के एक स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। दरअअल, चीन में हाल ही में हुवावे नोवा 3 को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी Nova 3i मॉडल को उतारे की प्लानिंग कर रही है जो थोड़े अलग स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुवावे नोवा 3आई में नए किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। बता दें कि Huawei Nova 3 हैंडसेट किरिन 970 प्रोसेसर के साथ आता है। एक अलग रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि हुवावे नोवा 3आई को इस महीने ही फिलिपिंस में लॉन्च किया जाएगा।

एक टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर तस्वीरें साझा की हैं। इसमें नोवा 3 और नोवा 3आई के स्पेसिफिकेशन की तुलना की गई है। दोनों ही स्मार्टफोन एक जैसे डिज़ाइन- डिस्प्ले नॉच, फ्रंट व रियर डुअल कैमरा सेटअप और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, अंतर प्रोसेसर का है। नोवा 3आई में कंपनी के मिड-रेंज प्रोसेसर किरिन 710 का इस्तेमाल हुआ है।
 
huwei

लीक के मुताबिक, Huawei Nova 3i में नोवा 3 वाला ही सेल्फी कैमरा सेटअप होगा। 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। हालांकि, रियर हिस्से पर एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। याद रहे कि Nova 3 में पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल और 24 मेगापिक्सल के सेंसर एक साथ काम करते हैं। इसके अतिरिक्त हुवावे नोवा 3आई की बैटरी 3340 एमएएच की होगी जो नोवा 3 की बैटरी 3750 एमएएच से कम है।

लीक से यह भी पता चलता है कि हुवावे नोवा 3आई के दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। ये जुगलबंदी थोड़ी अटपटी है। कीमत की बात करें तो टिप्सटर ने दावा किया है कि हुवावे नोवा 3आई की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,600 रुपये) और 2,199 चीनी युआन (करीब 22,600 रुपये) होगी।
 
huwei

Yugatech की रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei और Honor PH के एक अनाधिकारिक फेसबुक ग्रुप में एक तस्वीर पोस्ट की गई है जो Huawei Nova 3i को 28 जुलाई को लॉन्च करने की ओर इशारा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei Nova 3i
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »