Huawei Nova 3, Nova 3i भारत में लॉन्च होंगे 26 जुलाई को

मीडिया इनवाइट में इस्तेमाल की गई तस्वीर से अब साफ हो गया है कि कंपनी भारत में Nova 3 और Nova 3i को लॉन्च करने वाली है। ये फोन नॉच डिस्प्ले और दो फ्रंट व दो रियर कैमरे से लैस होंगे।

Huawei Nova 3, Nova 3i भारत में लॉन्च होंगे 26 जुलाई को
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 3 और Nova 3i की कीमत का खुलासा जल्द होगा
  • Huawei Nova 3i है किरिन 710 प्रोसेसर और 3340 एमएएच की बैटरी से लैस
  • Nova 3 में किरिन 970 प्रोसेसर और 3750 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Huawei भारत में 26 जुलाई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में Huawei Nova 3 और Huawei Nova 3i स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जाएगा। हुवावे की नई नोवा सीरीज़ के ये स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर बेचे जाएंगे। मीडिया इनवाइट में इस्तेमाल की गई तस्वीर से अब साफ हो गया है कि कंपनी भारत में Nova 3 और Nova 3i को लॉन्च करने वाली है। ये फोन नॉच डिस्प्ले और दो फ्रंट व दो रियर कैमरे से लैस होंगे।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में चीनी मार्केट में लॉन्च किया था।। Huawei Nova 3i की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन किरिन 710 प्रोसेसर और 3340 एमएएच की बैटरी से लैस है। वहीं, Nova 3 में हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर और 3750 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और डिस्प्ले नॉच के साथ आते हैं।

भारत में Huawei Nova 3 और Nova 3i की कीमत व उपलब्धता के बारे में जानकारी लॉन्च इवेंट में दी जाएगी। चीन में हुवावे नोवा 3 को पर्पल, ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,600 रुपये) है।

वही, Huawei Nova 3i के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का     दाम 2,199 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) है।
 

Huawei Nova 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। बैकपैनल की तरह फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप एआई सीन रिकग्निशन के साथ आता है।

Huawei Nova 3 में स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है। बैटरी 3750 एमएएच की है और डाइमेंशन 157x73.7x7.3 मिलीमीटर है।
 

Huawei Nova 3i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है। Nova 3i का डाइमेंशन 157.6x75.2x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Feature-rich camera app
  • Crisp display
  • Good battery life
  • कमियां
  • No OIS, average low-light performance
  • Heats up easily
  • No NFC
  • Display lacks scratch protection
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरकिरिन 970
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good performance
  • कमियां
  • Slow face recognition
  • Heats up while gaming
  • No display protection
  • Sub-par low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »